Homeमध्य प्रदेशBharat Gaurav Yatra Train: एमपी के इंदौर से संचालित होंगी दो ट्रेनें,...

Bharat Gaurav Yatra Train: एमपी के इंदौर से संचालित होंगी दो ट्रेनें, 16 मई को होगी पहली भारत गौरव यात्रा ट्रेन रवाना

Date:

Bharat Gaurav Yatra Train: भारत सरकार की ओर से ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की तर्ज पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है।

इसके तहत इंदौर से दो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। पहली ट्रेन पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा और दूसरी इंदौर से श्री रामेश्वरम-तिरुपति दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना की जाएगी।

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा के लिए 16 मई को इंदौर शहर से रवाना होगी।

यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रानी कमलापति, इटारसी जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

09 रातें और 10 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, कोलकता, बैद्यनाथ, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा के लिए यात्रियों को महज 17,500 रुपये प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च देना होगा।

उन्होंने बताया कि इसी तरह दूसरी ट्रेन 29 मई को इंदौर शहर से ‘श्री रामेश्वरम, तिरुपति दक्षिण दर्शन यात्रा’ के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, रानी कमलापति इटारसी, बैतूल एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।

09 रातें और 10 दिनों की इस यात्रा में कन्याकुमारी, मदुरई, रामेश्वरम, तिरुपति एवं त्रिवेन्द्रम के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को महज 18,700 रुपये प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) का खर्च देना होगा।

इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ बोर्ड भोजन. सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवाएं भी शामिल हैं। दोनों ट्रेनों में कोविड नियमों का पालन करना होगा।

यात्री टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एव इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related