Homeमध्य प्रदेशAgradoot Portal MP: मध्यप्रदेश सरकार का अग्रदूत पोर्टल लांच, एमपी के नागरिकों...

Agradoot Portal MP: मध्यप्रदेश सरकार का अग्रदूत पोर्टल लांच, एमपी के नागरिकों को इस पोर्टल में मिलेगा हर एक अपडेट

Date:

Agradoot Portal MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार नागरिकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच बनाने और लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी भेजने के लिए संचार क्रांति का सफलतापूर्वक उपयोग कर रही है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए “अग्रदूत पोर्टल” का शुभारंभ किया। “सूचना ही शक्ति है” के मंत्र को साकार करने वाला अग्रदूत पोर्टल एक अद्वितीय पहल है। किसी भी राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा और त्वरित सूचनाओं के लिए इस तरह की अभिनव पहल पहली बार की गई है।

लॉन्च के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहला संदेश लाडली बहनों को भेजा। यह संदेश रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में 1 अगस्त को लाडली बहनों के खातों में ₹250 स्थानांतरित करने के संबंध में है।

क्या है अग्रदूत पोर्टल – Agradoot Portal Kya Hai?

मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया अग्रदूत पोर्टल सूचना ही शक्ति है की पहल पर काम करेगा। यह लक्षित समूह तक सिंगल क्लिक में सूचनाएं प्रसारित करने के लिए जनसंपर्क विभाग की अभिनव पहल है। अग्रदूत पोर्टल द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के टारगेट ऑडियंस तक सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी।

पोर्टल के माध्यम से त्रि-स्तरीय रिव्यू के बाद संदेश लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग एप – व्हाट्सअप पर शेयर किया जाएगा एवं इसके माध्यम से एक साथ मल्टी मीडिया मैसेज ( ग्राफिक्स, टैक्स्ट, लिंक, वीडियो) भी शेयर किए जा सकेंगे। इसके माध्यम से नागरिकों तक आसानी से सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी।

अग्रदूत पोर्टल की विशेषताएँ

अग्रदूत पोर्टल सूचना क्रांति के क्षेत्र में अभिनव पहल है। इससे कम समय में लक्षित नागरिकों तक पहुँच बनाई जा सकेगी। सूचना प्रसार, व्यापक संचार, समग्र डेटाबेस का उपयोग, WhatsApp के माध्यम से सूचना का प्रसार, सिंगल क्लिक आधारित, यूजर फ्रेंडली, त्रि-स्तरीय अनुमोदन प्रक्रिया कम समय में संपन्न होगी।

श्रेणी अनुसार कर सकेंगे जानकारियाँ अलग-अलग

अग्रदूत पोर्टल से प्रदेश के नागरिकों द्वारा चाही गई जानकारियाँ फ़िल्टर की जा सकती हैं। उन्हें श्रेणी अनुसार विभाजित कर मैसेज या सूचनाएं भेजी जा सकेंगी, जैसे उम्र, लिंग, जाति, धर्म, व्यवसाय, विकलांगता, जिला/ स्थानीय निकाय/ क्षेत्र के अनुरूप चयनित कर जानकारी भेज सकेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related