Homeबॉलीवुडइंदौर में ठेले पर गोलगप्पे खाने में इतनी मशगूल हुई अभिनेत्री काम्या,...

इंदौर में ठेले पर गोलगप्पे खाने में इतनी मशगूल हुई अभिनेत्री काम्या, 1 लाख रुपये भूलकर रवाना हो गई होटल; फिर जो हुआ देखें

Actress Kamya was so busy eating golgappas on a handcart in Indore, forgot Rs 1 lakh and left the hotel, then see what happened

Date:

इंदौर में सुबह जब होती है तो लोग पोहे और जलेबी का लुत्फ उठाते हैं। इंदौर का पोहा जलेबी और गोलगप्पे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है। पोहे जलेबी का लुत्फ उठाने के लिए कई अभिनेताओं के साथ राजनेता इंदौर पहुंचते हैं और 56 दुकान में इन व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं।

इंदौर के पोहे जलेबी और गोलगप्पे अब काफी फेमस हो चुके हैं। ऐसे में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छोटी स्क्रीन पर जानी-मानी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी रविवार को इंदौर पहुंची। इस दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना हो गई जिसे जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे।

गोलगप्पे खाने के चक्कर में भूली 1 लाख

दरअसल इंदौर पहुंची काम्या पंजाबी जब एक ठेले पर गोलगप्पे खाने के लिए पहुंची, लेकिन इन गोलगप्पे का स्वाद इतना शानदार था कि वहां खाने में इतनी मसगूल हो गई कि उसके पास मौजूद 1 लाख का लिफाफा वहां गोलगप्पे की दुकान पर भूलकर होटल चली गई।

काम्या के साथ इंदौर आए उनके सहयोगी ने जानकारी देते हुए कहा कि वहां एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आई थी, लेकिन होटल से निकलते वक्त उन्हें रास्ते में गोलगप्पे का ठेला दिखाई दिया जैसे ही उसने ठेले को देखा तो उन्होंने गोलगप्पे खाने की इच्छा जाहिर की और 7:30 को गोलगप्पे खाने के लिए चौपाटी पर गई और वहां गोलगप्पे खाने में इतनी मशगूल हो गई कि ठेले पर ही अपना 1 लाख रुपये का लिफाफा भूल कर निकल गई।

वापस मिला काम्या को उनका लिफाफा

इंदौर में आने वाले सेलिब्रिटी शहर की कुछ यादें अपने कैमरे में सहेज कर ले जाते है। ऐसे में काम्या पंजाबी भी इंदौर की कुछ सुंदर तस्वीरें और यहां के नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रही थी।

इसी दौरान वहां गोलगप्पे खाने और फोटो खींचने में इतना मशगूल हो गई कि उन्हेंउनके पास मौजूद 1 लाख रुपये का लिफाफा भी याद नहीं रहा और वहां गोलगप्पे खाने के बाद सीधे कार में बैठकर होटल के लिए रवाना हो गई।

जैसे ही उन्हें बाद में याद आया तो वहां अपने प्रोड्यूशर के साथ लिफाफा लेने के लिए वापस गई तो ठेले पर उन्हें 1 लाख का लिफाफा वापस मिल गया।

गौरतलब है कि इंदौर का पोहा जलेबी और गोलगप्पा काफी फेमस है। यहां जो भी सेलिब्रिटी आते हैं 56 दुकान के व्यंजनों का लुत्फ लिए बिना वापस नहीं लौटते हैं। ऐसे में अब काम्या पंजाबी भी इंदौर पहुंची और यहां के गोलगप्पे का लुत्फ उठाकर वापस रवाना हुई, वहीं इस दौरान इमानदारी उस ठेले वाले की थी जिसने 1 लाख रुपये का लिफाफा काम्या को वापस लौटा दिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related