MP के उज्जैन में 21 साल की लक्षिका ने जीता चुनाव, लक्षिका बनी सबसे कम उम्र की सरपंच; रचा इतिहास

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
3 Min Read
MP के उज्जैन में 21 साल की लक्षिका ने जीता चुनाव, लक्षिका बनी सबसे कम उम्र की सरपंच; रचा इतिहास

मध्यप्रदेश में इस समय पंचायत चुनाव के साथ ही नगरी निकाय चुनाव कदम आसान जोरों से चल रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण खत्म हो चुका है। इस बार सबसे अधिक वोटिंग हुई है। वहीं मतदाताओं ने इस बार नए चेहरों को चुना है।

इतना ही नहीं युवाओं पर मतदाताओं ने ज्यादा विश्वास किया है। ऐसे में अब हम आपको उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको युवा सरपंच मिली है।

दरअसल 21 वर्ष लक्षिका डागर ने पंचायत चुनाव में जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने चुनाव जीतने के साथ ही मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र वाली महिला सरपंच होने का खिताब अपने नाम किया है।

387 वोटों से लक्षिका को मिली जीत

दरअसल हम बात कर रहे हैं उज्जैन जिले की चिंतामन जवासिया ग्राम पंचायत की, जहां अब 21 वर्षीय लक्षिका डागर ने चुनाव जीता है और अब नवनिर्वाचित सरपंच मुखिया बनकर गांव की सरकार चलाएगी सरपंच पद के लिए गांव से 8 महिला उम्मीदवार मैदान में खड़ी थी।

जिसमें सबसे कम उम्र की सरपंच प्रत्याशी लक्षिका है जिन्होंने अपने सामने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को मात देते हुए 387 वोटों से बड़ी जीत हासिल की है ।लक्षिका के चुनाव जीतने के बाद गांव में जश्न का माहौल है। मतदाताओं ने लक्षिका के घोषणापत्र पर भरपूर आशीर्वाद दिया है।

21 साल की उम्र में बनी सरपंच

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लक्षिका डागर की उम्र महज 21 साल है। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है और लक्षिका रेडियो जॉकी और पत्रकारिता विभाग से जुड़ी हुई है। गांव में बदलाव लाने के उद्देश्य से लक्षिका ने चुनाव लड़ा था ।

उनका कहना है कि वर्तमान समय में ग्राम पंचायतों के पास काफी अधिकार होने से ग्रामीण इलाकों में विकास हो सकता है। मतदाताओं ने मेरे चुनावी वादों पर मोहर लगाई है और मैं अब अपने वादों पर उतरूंगी।

मतदाताओं ने मतदान कर दिया जन्मदिन का तोहफा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 27 जून को लक्षिका डागर का जन्मदिन है। साढ़े 3 हजार से अधिक मतदाता है और मतदाता घनश्याम सिंह ने कहा कि लक्षिका डागर उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ सबसे योग्य उम्मीदवार भी है। इसलिए उन्हें इस चुनाव में जीत मिली है।

ग्रामीणों ने वादा किया था कि इस बार जन्मदिन का उपहार पूरी ग्राम पंचायत की ओर से उन्हें दिया जाएगा। लक्षिका के पक्ष में मतदान का मतदाताओं ने जन्मदिन का विशेष तोहफा दिया है जिसे वहां अब कभी नहीं भूल सकती है।

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *