Homeमहाराष्ट्रMumbai में निर्भया जैसी दरिदंगी, रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा...

Mumbai में निर्भया जैसी दरिदंगी, रेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Date:

मुंबई। (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई के साकीनाका इलाके में दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने आज दम तोड़ दियाय. 30 साल की रेप पीड़िता का इलाज राजावाड़ी हॉस्पिटल घाटकोपर में चल रहा था. अस्पताल प्रशासन ने भी पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है.

यह वारदात मुंबई (Mumbai) के साकी नाका इलाके में हुई थी. खैरानी रोड पर 30 वर्षीय महिला के साथ पहले रेप हुआ. उसके बाद प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली. महिला को जब अस्पताल लाया गया, तब उसकी हालत गंभीर थी. पुलिस ने आरोपी मोहित चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.


महिला की स्थिति काफी गंभीर थी. वह वेंटिलेटर पर थी. शनिवार को मुंबई की मेयर राजावाड़ी अस्पताल घाटकोपर पहुंची थीं और उन्होंने पीड़िता का हाल जाना था.


वारदात का फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी मोहित चौहान (45) ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की. उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया. इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया.


15 मिनट बाद वहां से गुजरने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा. इसके बाद उसने मुंबई पुलिस को फोन किया. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ काफी अहम सबूत हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...