Homeजॉब्सMPPSC Recruitment 2021: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के 92 पदों पर...

MPPSC Recruitment 2021: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के 92 पदों पर आवेदन आमंत्रित

Date:

MPPSC: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के 92 पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं पात्र अभ्‍यार्थी जल्‍द से जल्‍द आवेदन करें यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। आप आवेदन आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in ,या एमपी ऑनलाईन के माध्‍यम से भी भर सकते हैं। 

आवेदन भरने की प्रारंभ तिथि:- 17/06/2021 (दोपहर 12:00 बजे से)
आवेदन भरने की अंतिम तिथि:- 16/07/2021(रात्रि 12:00 बजे तक)
आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथ‍ि:- 25/06/2021 से 18/07/2021 तक 

शैक्षणिक योग्‍यता :- किसी भी मान्‍यता प्राप्‍त विश्‍व विद्यालय से विधि में उपाधि या समकक्ष। प्रथम श्रेणी वाले या बार में विधि व्‍यवसाय में दो वर्ष पूर्ण करने वाले या उच्‍चतर अर्हता पूर्ण करने वाले व्‍यक्तियों को अधिमान्‍यता दी जाएगी मध्‍यपद्रेश राज्‍य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है  अन्‍य जानकारी के लिए  जारी नोटिफिकेशन देखे। 

पद का नाम :- सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी 
विभाग का नाम:- गृृह विभाग  
श्रेणी:- राजपात्रित द्वितीय श्रेणी 
पद की स्थिति:- स्‍थायी 

वेतनमान:- रुपए 9300-34800+4200 ग्रेड पे तथा राज्य शासन द्वारा समय समय पर प्रसारित आदेशों के अनुसार महंगाई एवं अन्य भत्ते देय होंगे
पद के मुख्‍य कर्तव्‍य:- मध्‍य प्रदेश में जिला स्‍तर पर दंडिक मामलों में न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट न्‍यायालय में राज्‍य की ओर से लोकहित में पैरवी करना 
आयू सीमा:- आयू दिनांक 01/01/2022 को 21 वर्ष से कम एवं 40 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए आयू सीमा में छूट के लिए विज्ञापन का नोटिफिकेशन देखें। 
चयन पक्रिया:- अभ्‍यार्थियों का चयन ऑनलाईन प्रश्‍न पत्र के द्वारा किया जावेगा ।अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

आवेदन शुल्‍क 
सामान्‍य एवं मध्‍यप्रदेश के बाहर के अभ्‍यार्थियों के लिए :- 1000/-
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्‍य पिछड़ा वर्ग के लिए:- 500/-

नोटिफिकेशन का PDF देखने के लिए यहां क्लिक करें

MPPSC: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्यप्रदेश के लोक स्वस्थ एवं परिवार कल्याण विभाग हेतु चिकित्सा अधिकारी के पदों की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं पात्र अभ्‍यार्थी जल्‍द से जल्‍द आवेदन करें यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। आप आवेदन आयोग की वेबसाइट www,mppsc.nic.in ,या mponline के माध्‍यम से भी भर सकते हैं। 

MPPSC Recruitment 2021: चिकित्‍सा अधिकारी के पदो पर आवेदन आमंत्रित

आवेदन भरने की प्रारंभ तिथि:- 24/06/2021 (दोपहर 12:00 बजे से)
आवेदन भरने की अंतिम तिथि:- 23/07/2021(रात्रि 12:00 बजे तक)
आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथ‍ि:- 01/07/2021 से 25/07/2021 तक 

शैक्षणिक योग्‍यता :- एम.बी.बी.एस या भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समतुल्य अहर्ता भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा अहर्ता प्राप्त विदेशी उपाधिकारी।मध्यप्रदेश चिकित्सा परिषद में स्थायी पंजीयन। अभ्‍यार्थी का मध्‍यपद्रेश राज्‍य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है  अन्‍य जानकारी के लिए  जारी नोटिफिकेशन देखे। 

पद का नाम :- चिकित्‍सा अधिकारी 
विभाग का नाम:- लोक स्‍वास्‍थ एवं परिवार कल्‍याण विभाग, मध्‍यप्रदेश शासन 
श्रेणी:- राजपात्रित द्वितीय श्रेणी 
पद की स्थिति:- अस्‍थायी 
वेतनमान:- रूपये 15600 से 39100+5400 ग्रेड पे 
पद के मुख्‍य कर्तव्‍य:- मरीजों की देखभाल एवं उपचार   
चयन पक्रिया:- अभ्‍यार्थियों का चयन साक्षात्‍कार के आधाार पर किया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

नोट:- ऑनलाईन आवेदन भरने के पश्‍चात समस्‍त दस्‍तावेज जो आपने फॉर्म भरते समय जमा किये थे उन सबका प्रिंट निकाल कर एक लिफाफे में भरकर निम्‍न पते पर भेंजें तभी आपका आवेदन स्‍वीकार किया जाएगा अन्‍यथा आपका आवेदन निरस्‍त कर दिया जाएगा। 

नोटिफिकेशन का PDF देखने के लिए यहां क्लिक करें।

आवेदन शुल्‍क 
सामान्‍य एवं मध्‍यप्रदेश के बाहर के अभ्‍यार्थियों के लिए :- 500/-
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्‍य पिछड़ा वर्ग के लिए:- 250/-

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related