Homeजॉब्सहिमाचल बिजली विभाग में निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते...

हिमाचल बिजली विभाग में निकलीं बंपर भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Date:

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (Himachal Pradesh State Electricity Board) ने जूनियर टी-मैट और जूनियर हेल्पर के 1892 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. 10वीं पास स्टूडेंट्स इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई, 2020 है, लेकिन जो कैंडिडेट रिमोट एरिया में रहते हैं, वे 4 अगस्त, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.

वैकेंसीज डिटेल
जूनियर टी-मैट : 1500 पद 
जूनियर हेल्पर: 392 पद

आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनताम आयु 18 और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई हैं. अधिकतम आयु में सरकारी नियमानुसार छूट का प्रावधान किया गया है.

क्वालिफिकेशन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का मैट्रिकुलेशन यानी 10वीं पास होना जरूरी है. वायरमैन या इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले कैंडिडेट्स को प्राधमिकता दी जाएगी. 

आवेदन शुल्क 
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी, एसटी व अन्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 50 रुपये का भुगतान करना होगा. कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क का भुगतान आरटीजीएस, एनइएफटी, आईएमपीएस आदि के जरिए कर सकते हैं.

आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स  www.hpseb.in साइट से एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म के साथ कैंडिडेट्स को सेल्फ अटेस्टेड डॉक्यूमेंट्स भी भेजना होगा. एग्जाम से संंबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट और नोटिफिकेशन जरूर देख लें.

महत्वपूर्ण तिथि 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 
20 जुलाई, 2020 
वेबसाइट: www.hpseb.in

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related