HomeदेशYamuna Expressway Accident डीजल टैंकर इनोवा के उपर पलटा, 7 लोगों की...

Yamuna Expressway Accident डीजल टैंकर इनोवा के उपर पलटा, 7 लोगों की मौत

Date:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा में देर रात यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर एक बड़ा हादसा (Road Accident) हो गया। मंगलवार देर रात डीजल से भरा एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा की ओर से आ रही इनोवा कार पर पलट गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम नवनीत चहल व एसएसपी गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर रास्ते को सुचारू रूप से शुरू कराया। हादसा थाना नौझील क्षेत्र के माइलस्टोन 68 के समीप हुआ। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

सड़क पार दूसरी तरफ पहुंचा टैंकर

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर देर रात उस समय बड़ा हादसा हो गया जब नोएडा (Noida) की तरफ से आ रहा टैंकर संख्या HR69- 3433 अनियंत्रित हो कर डिवाइडर तोड़ता हुआ आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाली रोड पर आ गया और वहां से गुजर रही इनोवा कार संख्या HR 33D 0961 पर पलट गया. टैंकर के इनोवा पर पलटने के कारण उसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार पूरी तरह से खत्म हो गई.

सभी मृतक हरियाणा सफीदों जींद के रहने वाले

इस हादसे में इनोवा सवार गांव सफीदों जींद निवासी मनोज, बबिता, अभय, कोमल, कल्लू, हिमाद्रि और ड्राइव्रर राकेश की मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेसवे कर्मी और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। डीएम नवनीत चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को निकलवाना शुरू कर दिया। एसएसपी ने यह भी बताया कि टैंकर डीजल का था और सड़क पर फैल गया था। इसी वजह से रिफायनरी की सेफ्टी यूनिट व दमकल मौके पर कार्य कर रही है, ताकि कोई और अनहोनी न हो।

यह भी पढ़े : Agra-Lucknow Expressway Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा बस हादसा, एक की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related