Homeदेशपश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी हारने वाली हैं, इसीलिए बौखलाई हुई हैं-...

पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी हारने वाली हैं, इसीलिए बौखलाई हुई हैं- गिरिराज सिंह

Date:

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी हारने वाली हैं, यही कारण है कि वह बौखलाई हुई हैं। गौरतलब है कि ममता ने आरोप लगया था कि चुनाव आयोग के कामकाज में गृह मंत्री अमित शाह हस्तक्षेप करते हैं और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग की। राज्य की मुख्यमंत्री के इसी बयान पर गिरिराज ने पलटवार किया है।

गिरिराज ने आगे कहा कि ममता जीतने के लिए सबकुछ आजमा रही हैं। वह गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगा रही हैं। क्या वह यह भूल गई हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ता मारे गए हैं? अगर हम चुनाव आयोग के पास नहीं जाएं तो किसके पास जाएं?

चुनाव आयोग कौन चला रहा है?- ममता का सवाल

इससे पहले केंद्र पर हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि क्या गृह मंत्री देश को चलाएंगे या तय करेंगे कि कौन गिरफ्तार होगा या पिटेगा। क्या वह फैसला करेंगे कि कौन सी एजेंसी किसका पीछे लगेगी? चुनाव आयोग कौन चला रहा है?  उम्मीद है कि है कि अमित शाह आप ऐसा नहीं कर रहे हैं। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। वह चुनाव आयोग के दिन-प्रतिदिन के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। बता दें कि 294 सीटों पर 27 मार्च से आठ चरणों में चुनाव होंगे। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

ममता का आरोपृ- भाजपा उनकी हत्या की साजिश रच रही है

ममता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा उनकी हत्या की साजिश रच रही है, क्योंकि नंदीग्राम में पिछले सप्ताह उनके घायल होने के बाद चुनाव आयोग ने उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को हटा दिया है।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बाहुबल के दम पर बंगाल में दखल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे और न ही राज्य में दखल करने देंगे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...