Homeदेशपत्नी से चाहिए था तलाक: पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को HIV से संक्रमित...

पत्नी से चाहिए था तलाक: पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को HIV से संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया और…

Wanted divorce from wife: Husband injected pregnant wife with HIV infected blood and…

Date:

पति द्वारा अपनी पत्नी को एचआईवी संक्रमित खून इंजेक्शन के जरिए देने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 40 साल के पति ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह तलाक चाहता था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पति अपनी पत्नी को तलाक देने की वजह ढूंढ रहा था. इसलिए उसने अपनी पत्नी को एचआईवी संक्रमित खून देने की योजना बनाई थी। यह आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के ताडेपल्ली इलाके का है.।

शुक्रवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर एम चरण को हिरासत में ले लिया। पत्नी द्वारा की गई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई।

पीड़िता ने कहा है कि इसकी जानकारी उसे तब हुई जब वह मेडिकल जांच कराने गई। उसने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसके पति ने उसे बताया था कि वह बेहतर स्वास्थ्य के लिए उसे इंजेक्शन दे रहा है. दंपति की एक बेटी है।

उनकी पत्नी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 2018 तक उनकी जिंदगी अच्छी चल रही थी. लेकिन फिर पति अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा और बेटे के लिए दबाव बनाने लगा। 

उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का 21 वर्षीय एक लड़की के साथ विवाहेतर संबंध था। उसका आरोप है कि इसी वजह से उसका पति उसे प्रताड़ित कर रहा है और तलाक की मांग कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related