Homeदेशआज शिक्षकों से करेंगे शिक्षा मंत्री लाइव चर्चा, बोर्ड परीक्षाओं को लेकर...

आज शिक्षकों से करेंगे शिक्षा मंत्री लाइव चर्चा, बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पूछें सवाल

Date:

नई दिल्ली।हाल ही में 10 दिसंबर को पूरे देश के स्टूडेंट्स के साथ ऑनलाइन चर्चा के बाद अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आज, 17 दिसंबर 2020 को देश भर के शिक्षकों के साथ लाइव सोशल इंटेरैक्शन करेंगे। यह इंटेरैक्शन ऑफिसियल ट्विटर एकाउंट पर शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री आज ऑनलाइन लाइव सोशल इंटेरैक्शन के दौरान बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं को लेकर टीचर्स से चर्चा करेंगे और देश भर के शिक्षकों के सवालों का जवाब देंगे। जो भी शिक्षक शिक्षा मंत्री से बोर्ड परीक्षाओं से सम्बन्धित प्रश्न पूछना चाहते हैं, वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर हैशटैग #EducationMinisterGoesLive को फॉलो करते हुए पूछ सकते हैं।

शिक्षा मंत्री ने देश भर के शिक्षको के साथ आज होने वाले सोशल इंटेरैक्शन को लेकर कहा, “प्रिय अध्यापकों, मैं आपसे बोर्ड परीक्षाओं को लेकर विमर्श करने जा रहा हूं। आप अपने सवाल या समस्या मुझसे साझा करें। शाम 4 बजे लाइव जुड़ें।“

सोशल इंटेरैक्शन के ट्वीट के साथ विभिन्न शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री से सवाल पूछने भी शुरू कर दिये हैं। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:-

  1. बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी-मार्च में ही हो अन्यथा अगले वर्ष की परीक्षाओं में भी देरी होगी।
  2. बोर्ड परीक्षाएं स्थगित हों और तैयारी के लिए अधिक समय मिले क्योंकि ऑनलाइन कक्षाओं से कोई फायदा नहीं हो रहा है, विशेषतौर पर फिजिक्स एवं केमिस्ट्री की कक्षाओं में।
  3. स्टूडेंट्स को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाए।
  4. कर्नाटक के एक शिक्षक ने ट्वीट किया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए कम से कम दो महानों का समय मिलना चाहिए।
  5. बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन होनी चाहिए। जब कक्षाएं ऑनलाइन हो रही हैं और तैयारी ऑनलाइन हो रही है तो ऐसे में परीक्षा भी ऑनलाइन ही हो।
  6. बोर्ड परीक्षाएं स्थगित होनी चाहिए क्योंकि सिलेबस अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।
  7. बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कम से कम 80 दिनों की ऑफलाइन कक्षाओं के बाद ही किया जाना चाहिए।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...