बाघ ने नक्‍सल प्रभावित गढ़चिरौली में महिला को मारा, 15 दिन में 5वी घटना

SHUBHAM SHARMA
3 Min Read

नक्‍सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले (gadchiroli) के इंजेवारी वन्य क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाघ (Tiger) ने एक 52 साल की महिला पर हमला किया.

गढ़चिरौली. महाराष्ट्र (Maharashtra) के जंगलों में इन दिनों बाघ का कहर जारी है. यहां के नक्‍सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले (Gadchiroli) में इंजेवारी वन्य क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बाघ (Tiger) ने एक 52 साल की महिला पर हमला कर दिया. इस हमले में उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों में बाघ का यह पांचवां हमला है.

हो चुकी हैं कई घटनाएं
एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में इस क्षेत्र में बाघ के हमलों की कई घटनाएं हुई हैं. जिले के अरमोरी तालुका में बीते दस दिन में यह दूसरी घटना थी. उन्होंने बताया, ‘गणेशपुर की रहने वाली सिंधु बोरकुट को जंगल में सुबह 10 बजे एक बाघ ने हमला कर मार डाला। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग की एक टीम घटना स्थल पर मौजूद है.

अधिकारी ने कहा कि 19 अप्रैल को भंडारा में बाघ के हमले में एक महिला की जान चली गई थी जबकि 18 अप्रैल को तिरोरा वन क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. 16 अप्रैल को जिले के अरमोरी इलाके और 13 अप्रैल को पेंच के जंगल के पास में बाघ के हमले में एक-एक व्यक्ति मारा गया था.

दिल्‍ली में बाघिन की मौत
वहीं दिल्ली के चिड़ियाघर में शुक्रवार को किडनी फेल होने से सबसे उम्रदराज सफेद बाघिन की मौत हो गई. वह अचानक मंगलवार को बीमार हुई और बुधवार को उसकी मौत हो गई. उसकी उम्र 14 साल थी. बाघिन का नाम कल्पना था. मौत के बाद उसका सैंपल कोविड-19 वायरस के परीक्षण के लिए भेज दिया गया है.

चिड़ियाघर निदेशक का कहना है कि मंगलवार को अचानक बाघिन कल्पना की तबीयत खराब हुई तो उसने खाना-पीना बंद कर दिया. कल्पना के इलाज में तीन डॉक्टर लगे हुए थे. उसके बाद देश के सबसे बड़े डॉक्टर और टाइगर विशेषज्ञ एपी श्रीवास्तव से वीडियो कॉल के जरिए मदद ली गई, लेकिन हम उसे बचा नहीं पाए.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *