Homeदेशटीवी शो की इस मशहूर एक्ट्रेस ने की राजनीति में एंट्री, मुंबई...

टीवी शो की इस मशहूर एक्ट्रेस ने की राजनीति में एंट्री, मुंबई में थामा कांग्रेस का दामन, बीग-बॉस की भी रहीं है हिस्सा..

Date:

टीवी सीरियल की फेमस एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने राजनीति (Politics) में एंट्री कर लिया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप (Bhai Jagtap) की उपस्थिति में कांग्रेस (Congress) में शामिल हुईं है। उनके कांग्रेस ज्वाईन करने की अटकलें कई दिनों से चल रही थी। अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थामन लिया है।


नेशनल एग्जीक्यूटिव नीरज भाटिया ने ट्वीट कर दी जानकारी

काम्या पंजाबी का मुंबई कांग्रेस प्रेजिडेंट भाई जगताप, वर्किंग प्रेजिडेंट चरण सिंह सापरा और यूथ लीडर सूरज सिंह ठाकुर ने काम्या का पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस के नेशनल एग्जीक्यूटिव नीरज भाटिया ने काम्या के पार्टी में होने के बारे में ट्विट के जरिए जानकारी दी है


काम्या पंजाबी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि, बिग बॉस 13 में मैं तहसीन पूनावाला से मिली थी और उन्हें मेरी राजनीति में आने की इच्छा के बारे में पता चला। उन्हें लगा कि मुझमें काबिलियत है। मैं हमेशा से देश की सेवा करना चाहती हूं और उन मुद्दों पर काम करना चाहती हूं, जिनके लिए मैं सोचती हूं। मैं महिला सशक्तिकरण पर फोकस करना चाहती हूं। उन महिलाओं के लिए भी काम करना चाहती हूं जो घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं।


2001 में की थी ऐक्टिंग करियर की शुरुआत
काम्या पंजाबी ने साल 2001 में अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो दशक से भी लंबे करियर में काम्या पंजाबी ने ‘कहता है दिल’, ‘क्यूं होता है प्यार’, ‘पिया का घर’, ‘अस्तित्व: एक प्रेम कहानी’, ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘अंबर धरा’ और ‘बेइंतेहा’ जैसे कई टीवी शो में बतौर एक्ट्रेस काम किए है। काम्या ‘बिग बॉस’ में भी नजर आई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...