Homeदेशभाजपा ने पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने पर राहुल गांधी पर...

भाजपा ने पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिरने पर राहुल गांधी पर साधा निशाना

Date:

नई दिल्लीः पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार गिर जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके ‘जादुई प्रयास’ के कारण ही उनकी यात्रा के तुरंत बाद पार्टी केंद्रशासित प्रदेश की सत्ता से बाहर हो गई। उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी में मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत पर मतविभाजन से पहले ही इस्तीफा दे दिया। इससे पहले कुछ विधायकों ने इस्तीफे दे दिए थे जिससे बहुमत वाली सरकार अल्पमत में आ गई थी।पुडुचेरी के घटनाक्रम को लेकर कई भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और मंत्रियों ने कांग्रेस और राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल खड़े किए गए।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यंग्यात्मक ट्वीट में कहा कि अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी की पुडुचेरी यात्रा का ‘अच्छा असर’ हुआ। उन्होंने कहा, “पुडुचेरी में सत्ता खोने के बाद कांग्रेस की उपस्थिति सिर्फ तीन राज्यों में रह गयी है तथा महाराष्ट्र और झारखंड में मामूली अस्तित्व है। अब से कुछ साल बाद, कांग्रेस केवल इतिहास की किताबों में ही मौजूद रहेगी।”

एक अन्य केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने भी राहुल पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी के चमत्कार ने फिर से काम किया है! पुडुचेरी खोने के बाद कांग्रेस की उपस्थिति सिर्फ तीन राज्यों – पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सिकुड़ गई है…।’’ भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने भी निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी पुडुचेरी गए और वहां कांग्रेस की सरकार चली गई। भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया कि राहुल गांधी पूरे देश में और अब पुडुचेरी में भी कांग्रेस को “बर्बाद करने ” का काम प्रभावी ढंग से कर रहे हैं।

पुडुचेरी के घटनाक्रम को लेकर आम आम पार्टी (आप) ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, “साबित करें कि कांग्रेस को वोट देने का अर्थ भाजपा को वोट देना है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में विजयी रही लेकिन अब वहां भाजपा शासन कर रही है। कांग्रेस ने पुडुचेरी जीता, लेकिन अब भाजपा शासन कर रही है। कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत हासिल की लेकिन अब कर्नाटक में भाजपा का शासन है। कांग्रेस ने गोवा जीता लेकिन भाजपा गोवा में शासन कर रही है…।’’ निलंबित कांग्रेस नेता संजय झा ने भी पार्टी की आलोचना की और नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...