HomeदेशDiwali के लिए Online Book की मिठाई, मिठाई के लिए ऑनलाइन पेमेंट...

Diwali के लिए Online Book की मिठाई, मिठाई के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते खाते से उड़ गए 2.77 लाख

Sweets of Online Book for Diwali, 2.77 lakhs flew away from account paying for sweets online

Date:

दिल्ली, खबर सत्ता, डेस्क: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में रहने वाले लोगों का जीवन बेहद ही व्यस्तता माना जाता है और ऐसे में यदि आप आप त्योहारों के लिए ऑनलाइन मिठाई (Online Mithai Order) का ऑर्डर देने की सोच रहे तो आपको अभी इसी समय सावधान हो जाना चाहिए.

नोएडा में एक युवक ने जब दिवाली के लिए ऑनलाइन मिठाई (Online Mithai) बुल्वानी चाही तो पेमेंट करते समय ऑनलाइन मिठाई की वजह से साइबर ठगों ने युवक के खाते से 2.77 लाख ट्रांसफर कर लिए.

इस घटना के बाद पीड़ित युवक ने नोएडा थाना सेक्टर 20 (Noida Thana Sector 20) पुलिस को ठगी की शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ऑनलाइन पेंमेंट के दौरान उड़ गए 2.77 लाख रुपये

नोएडा के सेक्टर 27 (Noida Sector 27) निवासी नवीन ऑनलाइन मिठाई की दुकान सर्च कर रहे थे, ऑनलाइन सर्च के दौरान दिल्ली चांदनी चौक (Delhi Chandni Chowk) के एक मिठाई की दुकान का नंबर मिला.

नवीन निगम ने नंबर मिलने के बाद मिठाई के लिए दुकानदार को आर्डर देने के लिए कॉल किया, जिसके बाद नवीन ने दीवाली के लिए मिठाईयां ऑर्डर की, बात जब पेमेंट की आयी तब नवीन से दुकानदार ने ऑनलाइन भुगतान की बात कही.

दुकानदार के पूछे जाने के बाद नवीन ने कई डिटेल बताए. जिसके बाद नवीन के अकाउंट से 2.77 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया. ट्रांजेक्शन देखने के बाद नवीन को ठगी का एहसास हुआ. जिसके बाद नवीन ने थाना सेक्टर 20 पुलिस को मामले को शिकायत दी. फिलहाल पुलिस अब पीड़ित नवीन के शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है.

इंटरनेट के माध्यम से मिला दुकानदार का नंबर

वहं मामले की जानकारी देते हुए थाना सेक्टर 20 के एसएचओ ने बताया कि थाने में एक शिकायत दी गई है, जिसमें बताया गया है कि मिठाई ऑर्डर देने के नाम पर उनके साथ ठगी हुई है. दुकान का नंबर इंटरनेट के माध्यम से पीड़ित को मिला था, फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच करने की बात कह रही है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related