Homeदेशपूर्व CM शंकर वाघेला को कोरोना

पूर्व CM शंकर वाघेला को कोरोना

Date:

Coronavirus: गुजरात (Gujarat) के पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकर सिंह वाघेला (Shankersinh Vaghela) की कोविड-19 रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है. इस समय वह होम क्‍वारंटाइन में हैं.

अहमदाबाद. गुजरात (Gujarat) के पूर्व मुख्‍यमंत्री शंकर सिंह वाघेला (Shankersinh Vaghela) में कोरोना वायरस (coronavirus) की पुष्टि हुई है. वाघेला की कोरोना वायरस रिपोर्ट (coronavirus Report) पॉजिटिव आई है. अभी वह होम क्‍वारंटाइन हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि वाघेला में कोरोना वायरस के हल्‍के लक्षण हैं. उन्‍हें स्‍वयं निर्णय लेना है कि वह अस्‍पताल में भर्ती होना चाहते हैं या होम क्‍वारंटाइन में रहना चाहते हैं.

गुजरात में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 580 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों का आंकड़ा 30,000 पार कर गया है, जबकि संक्रमण से 18 और मरीजों की मौत हो गई. इसके पहले 21 जून को एक दिन में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 580 नए मामले सामने आए थे. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की कहा कि पिछले 24 घंटे में आए नए मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 30,158 हो गई.

इसी अवधि में संक्रमण से 18 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1772 हो गई है. विभाग के मुताबिक विभिन्न अस्पतालों से 532 लोगों को छुट्टी दे दी गयी. राज्य में अब तक 22,038 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 के वर्तमान में 6348 मामले हैं. कुल 3,51,179 लोगों की जांच की गयी है.

अहमदाबाद में कोरोना का आंकड़ा 20,000 के पार
गुजरात के अहमदाबाद जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 219 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को 20,000 के पार हो गई. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 20,058 हो गई. विभाग ने एक बयान में बताया कि पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 1,398 हो गई. विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 210 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...