Homeदेशशाह का ममता पर वार, कहा- बंगाल का चुनाव आते-आते TMC में...

शाह का ममता पर वार, कहा- बंगाल का चुनाव आते-आते TMC में अकेली रह जाएंगी दीदी

Date:

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर अपने दो दिवसीय दौरे पर बंगाल में हैं। उनका यह दौरा काफी खास माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में बीजेपी की रैली जनता को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि शुभेंदु भाई में नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, CPM सब पार्टी से अच्छे लोग आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं। दीदी कहती है भाजपा दल-बदल कराती है। दीदी मैं आपको याद कराने आया हूं,जब आपने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल बनाई तो वो दल-बदल नहीं था?  उन्होंने कहा कि बंगाल का चुनाव आते-आते TMC में ममता बनर्जी अकेली रह जाएंगी।

WB: Eleven MLAs, an MP & a former MP join BJP in presence of Union Home Minister Amit Shah. The MLAs are Suvendu Adhikari, Tapasi Mondal, Ashoke Dinda, Sudip Mukherjee, Saikat Panja, Shilbhadra Dutta,
Dipali Biswas, Sukra Munda, Shyamapda Mukherjee, Biswajit Kundu & Banasri Maity https://t.co/P2CczLwhMh

— ANI (@ANI) December 19, 2020

-सुवेंदु अधिकारी ने थामा बीजेपी का दामन
वहीं पश्चिम बंगाल में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के दौरान टीएमसी के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी ने बीजेपी का दामन थाम लिया। अधिकारी शनिवार को शाह की रैली में शामिल होने पहुंचे थे। उन्हें मंच पर अमित शाह के बगल में जगह दी गई थी। अधिकारी के साथ सुनील मंडल, दीपाली विश्वास समेत कई नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

PunjabKesari

-सिद्धेश्वरी मंदिर में अमित शाह ने की पूजा अर्चना
अमित शाह ने सबसे पहले पश्चिमी मिदनापुर में खुदीराम बोस के जन्मस्थान पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, उनके परिवार के सदस्यों से मिले और उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद मिदनापुर के सिद्धेश्वरी काली मंदिर में पूजा की।

BJP has given us some bit of reverence. No previous government has ever afforded us such regard. Not even Trinamool Congress,” says Gopal Basu, a family member of Khudiram Bose https://t.co/gxuxbRtwQM pic.twitter.com/S27RKFdIgy

— ANI (@ANI) December 19, 2020

– खुदीराम बोस के जन्मस्थान पहुंचे अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह मिदनापुर में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के घर पहुंचे और उनके परिवार वालों से मुलाकात की। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘वीर शहीद खुदीराम बोस के जन्मस्थान पर आकर यहां की मिट्टी को कपाल पर लगाने का सौभाग्य मिला। स्वतंत्रता संग्राम में बंगाल और बंगाली सपूतों का योगदान भारत कभी भूला नहीं सकता और खुदीराम बोस इसी परंपरा के वाहक थे।’

West Bengal: Union Home Minister Amit Shah, BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya and state BJP chief Dilip Ghosh having lunch at a farmer’s house in Belijuri village in Paschim Medinipur district. pic.twitter.com/yMSmIsan6P

— ANI (@ANI) December 19, 2020

किसान के घर भोजन करने पहुंचे अमित शाह
वहीं कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग पर जहां एक तरफ किसान दिल्ली में धरने पर बैठे हुए हैं वहीं गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी नेताओं के साथ मिदनापुर में किसान सनातन सिंह के घर भोजन किया। पश्चिम बंगाल की भाजपा इकाई शाह के दो दिवसीय दौरे को लेकर काफी उत्साहित है। कार्यक्रम के अनुसार शाह के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों के साथ बैठक करने की संभावना है और वह कोलकाता में स्वामी विवेकानंद के पैतृक घर भी जाएंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से मेदिनीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। शाह मेदिनीपुर के सिधेश्वरी मंदिर में दर्शन करेंगे और उसके बाद क्रांतिकारी खुदीराम बोस को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वह महामाया मंदिर में भी पूजा अर्चना करेंगे और फिर पश्चिम मेदिनीपुर के बेलीजुरी गांव में एक किसान के घर दोपहर का भोजन करेंगे।

उनके मेदिनीपुर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने और फिर शाम को शहर वापस लौटने और दक्षिण कोलकाता में एक दो बैठकों में हिस्सा लेने की उम्मीद है। शाह रविवार सुबह विश्व भारती के लिए उड़ान भरेंगे और बंगलादेश भवन में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह पारुलडांगा में एक रोड शो करेंगे और उससे पहले वहीं एक बाउल गायक के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद बोलपुर में एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। उसके बाद वह अंडाल हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

अगले दिन रविवार को शाह 11 बजे विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन के रबीन्द्र भवन में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 12 बजे विश्वविद्यालय के सभागार में संबोधन देंगे। दोपहर दो बजे शाह बीरभूम के बोलपुर हनुमान मंदिर, स्टेडियम रोड से बोलपुर सकिर्ल तक रोड शो करेंगे। इसके बाद शाम को गृह मंत्री बीरभूम में ही पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related