गांधी परिवार के करीबी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन, UPA सरकार में थे सड़क-परिवहन मंत्री

Ranjana Pandey
1 Min Read

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है। ऑस्कर फर्नांडिस काफी समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक मंगलुरु में उनका निधन हुआ है।


बता दें ऑस्कर फर्नांडिस की गिनती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से होती थी। वे UPA सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री भी रह चुके थे। वहीं अब तकऑस्कर फर्नांडिस राज्यसभा के सांसद थे।

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *