Homeदेशआत्‍मनिर्भर भारत : PM मोदी ने युवाओं को दिया APP बनाने का...

आत्‍मनिर्भर भारत : PM मोदी ने युवाओं को दिया APP बनाने का चैलेंज

Date:

59 चीनी ऐप्‍स को बैन करने के बाद पीएम मोदी ने आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया है. उन्‍होंने इसके लिए आत्‍मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज लांच करते हुए युवाओं से आहवान किया कि वह ऐप्‍स बनाएं. 

pm-modi-new

नई दिल्‍ली: 59 चीनी ऐप्‍स को बैन करने के बाद पीएम मोदी ने आत्‍मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए युवाओं को प्रेरित किया है. उन्‍होंने इसके लिए आत्‍मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज लांच करते हुए युवाओं से आहवान किया कि वह ऐप्‍स बनाएं. इसके लिए पीएम मोदी ने आत्‍मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज (Aatmanirbhar Bharat App Innovation Challenge) को लांच किया है. आत्‍मनिर्भर भारत मिशन के तहत स्‍टार्ट-अप और टेक कम्‍युनिटी की मदद के लिए इसको लांच किया गया है. 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आज जब पूरा देश आत्‍मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अग्रसर है तो ऐसे में यह अच्‍छा अवसर है कि ऐसे प्रयत्‍नों को प्रोत्‍साहित किया जाए जोकि ऐसे ऐप्‍स बनाएं जो हमारे बाजार को संतुष्‍ट करने के साथ-साथ दुनिया के साथ भी प्रतिस्‍पर्द्धा कर सकें

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कि हमारे युवा भी आगे बढ़ें और फेसबुक, ट्विटर सरीखे भारतीय ऐप बनाएं. उन्‍होंने लिंक्‍डइन पर अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि मैं भी ऐसे ऐप्‍स को ज्‍वाइन करूंगा. इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि टेक और स्‍टार्ट-अप कम्‍युनिटी के बीच आज विश्‍वस्‍तरीय मेड इन इंडिया ऐप्‍स बनाने के लिए अपार उत्‍साह है. ऐसे में उनके विचारों और प्रोडक्‍ट को प्रोत्‍साहित करने के लिए  @GoI_MeitY और @AIMtoInnovate मिलकर इनोवेशन चैलेंज शुरू कर रहे हैं. 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अगर आपके पास कोई ऐसा प्रोडक्ट है या फिर आपको लगता है कि कुछ अच्छा करने का दृष्टिकोण और क्षमता है तो टेक कम्युनिटी के साथ जुड़ जाइए. प्रधानमंत्री मोदी ने लिंक्डइन पर अपने विचार रखे हैं.

गौरतलब है कि 15 जून को गलवान घाटी में चीन के साथ झड़प में 20 जवानों की शहादत के बाद भारत ने डिजिटल स्‍ट्राइक करते हुए चीन के 59 ऐप्‍स को बैन कर दिया. उसके बाद शुक्रवार को लेह जाकर पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया, उससे दुनिया को भारत की ताकत का संदेश मिल गया. साथ ही उन्‍होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि विस्तारवाद’’ का युग समाप्त हो चुका है और यह युग विकासवाद का है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related