Homeदेशगहलोत सरकार पर संकट के बादल, SOG का नोटिस मिलने से Sachin...

गहलोत सरकार पर संकट के बादल, SOG का नोटिस मिलने से Sachin Pilot नाराज

Date:

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी झगड़ा बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट में मतभेद बढ़ता जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, मानेसर में कांग्रेस के 10 से ज्यादा विधायक हैं. पायलट कैंप के कई विधायकों के फोन बंद हैं. विधायकों को दिल्ली बुलाया जा सकता है. 

इसी बीच, सूत्रों से खबर आ रही है कि राजस्थान एसओजी ने डिप्टी सीएम सचिन पायलट को नोटिस भेजा है. नोटिस मिलने से सरकार से सचिन पायलट नाराज हैं. सचिन पायलट अपने कई समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली में हैं. सूत्रों के अनुसार, पायलट ने अब प्रेशर पॉलिटिक्स का रुख अख्तियार किया है. PCC चीफ का पद नहीं छोड़ने के लिए प्रेशर बनाया जा रहा है. आलाकमान की तरफ से पायलट को इशारा मिल चुका है.

सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान के सभी 13 निर्दलीय विधायकों को SOG का नोटिस जारी हुआ है. फिलहाल सभी कांग्रेस के समर्थन में थे, पायलट समर्थक मंत्री रमेश मीणा को भी SOG का नोटिस जारी हुआ है

राजस्थान कांग्रेस में संकट पर कपिल सिब्बल ने बड़ा बयान दिया है. सिब्बल ने अपने एक ट्वीट में कहा, “राजस्थान में पार्टी के लिए चिंतिति हूं. सब कुछ हाथ से निकल जाएगा तब जागेंगे.” 

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कांग्रेस में चल रहे घमासान को लेकर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में सत्ता के दो केंद्र बन गए हैं. इस वजह से राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related