Homeदेशराहत भरी खबर / बच्चों पर नहीं होगा Corona की तीसरी लहर...

राहत भरी खबर / बच्चों पर नहीं होगा Corona की तीसरी लहर का असर, जानिए- क्या है ख़ास वजह

Date:

New Delhi: बच्चों (Kids) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को लेकर भय की स्थिति बनी हुई है खासकर कोविड-19 (Covid 19) संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर। इसी बीच बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि देश में ज्यादातर बच्चे असिम्टोमैपिट होते हैं और कभी-कभार ही उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करने की जरुरत पड़ती है।

बच्चों पर नहीं होगा Corona की तीसरी लहर का असर

कोरोना की दूसरी लहर (Coronavirus Second Wave) पहली की अपेक्षा ज्यादा घातक साबित हुई है। इस लहर के दौरान कोरोना पॉजिटिव बच्चों (Corona Positive Kids) की संख्या भी अधिक देखी गई। इस वायरस का बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से जुड़े कई सवाल समाचार और मीडिया में उठाए गए हैं।

अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ यह कहा गया है कि कोरोना (Coronavirus Wave) की लहर बच्चों को अत्यधिक प्रभावित नहीं करती है। जिन बच्चों को कोरोना (Coronavirus) होता है वो ज्यादातर असिमटोमैटिक होते हैं यानी उनमें इस संक्रमण के लक्षण बेहद ही कम होते हैं।

जानिए- क्या है ख़ास वजह

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार संक्रमित होने वाले बहुत ही कम बच्चों को कभी-कभी ही चिकित्सालय में भर्ती करने की आवश्यकता होती है । स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अगर पूर्ण रुप से स्वस्थ बच्चों को यह संक्रमण होता भी है तो उनकी हल्की तबीयत खराब होती है और वो बिना अस्पताल गए जल्दी ठीक हो जाते हैं।

कोरोना की दूसरी लहर (Corona Virus Second Wave) के दौरान जिन बच्चों (Kids) को अस्पताल में भर्ती करने की जरुरत पड़ी थी उन्हें इम्यूनिटी (Kids Immunity) की कमी थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। 

भारत सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि ऐसा कोई भी डेटा भारत या पूरे विश्व में उपलब्ध नहीं है जिसमें यह मिला हो कि बच्चों में यह संक्रमण अत्यधिक गंभीर रूप से फैला है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि चाइल्ड केयर को देखते हुए हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

च्चों के केयर और ट्रीटमेंट के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था

इस संक्रमण से संक्रमित (Coronavirus) होने वाले बच्चों के केयर (Care) और ट्रीटमेंट के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास जारी है। हालाँकि इसके साथ साथ यह भी जानकारी सामने आई है कि 2-18 साल के उम्र वाले बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया गया है।   

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...