एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे राहुल गाँधी, बोले- कैसी परमिशन है ये ?, देखें VIDEO

Date:

लखनऊ। लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद का विवाद गर्माता नजर आ रहा है। इस मुद्दे पर राजनीति भी जोरों पर हैं। वहीँ राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद राहुल गांधी ने कहा है कि उनको अपनी गाड़ी से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। फिलहाल राहुल गांधी एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

राहुल ने कहा है कि वह अपनी गाड़ी से ही आगे जाना चाहते हैं, लेकिन इसकी इजाजत नहीं दी जा रही। राहुल ने योगी सरकार पर निशाना साधा कि यह कैसी परमिशन है? दरअसल, फोर्स का कहना है कि लखीमपुर जाने के लिए प्रशासन ने जो एस्कोर्ट और रास्ता तय किया है उससे ही जाना होगा। लेकिन राहुल इसपर राजी नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...