Homeदेशराहुल गांधी ने DP में लगाई तिरंगा हाथ में लिए पंडित नेहरू...

राहुल गांधी ने DP में लगाई तिरंगा हाथ में लिए पंडित नेहरू की फोटो

Date:

नई दिल्ली। भारत इस बार अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के साथ देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से कहा था कि 12 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। पीएम मोदी सहित सभी केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल तस्वीर चेंज कर तिरंगा लगाया है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रोफाइल फोटो चेंज की है। राहुल गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री और अपने परदादा पंडित जवाहरलाल नेहरू की डीपी लगाई है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की राहुल गांधी ने जो फोटो अपनी डीपी में लगाई है उसमें वे हाथ में तिरंगा पकड़े हुए हैं। इसी के साथ राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया, देश की शान है, हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related