किसानों के लिए प्रियंका गांधी से मुलाक़ात करने पहुंचे पंजाब कांग्रेस के नेता

Khabar Satta
By
Khabar Satta
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
1 Min Read

पंजाब: पंजाब में कृषि कानूनों के बढ़ते उफान के बीच कांग्रेस विधायकों ने आज प्रियंका गांधी से मुलाक़ात की। पंजाब कांग्रेस के रवनीत बिट्टू, गुरजीत सिंह औजला और विधायक कुलबीर सिंह जीरा प्रियंका गाँधी से मिलने पहुंचे। वह पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर में इनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी से कृषि कानूनों पर चर्चा की। गौरतलब है कि आज सरकार और किसानों के बीच आठवें दौर की बैठक भी जारी होनी है।  जिसमें कुछ समाधान के कयास लगाए जा रहे है।

Share This Article
Follow:
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *