पाकिस्तान ने राजौरी जिला के नौशहरा सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही है मुंहतोड़ जवाब

Date:

जम्मू। पाकिस्तान भारत से हर बार मुंह की खाने के बाद भी अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। यही वजह है कि अब आए दिन पाकिस्तान का सीजफायर का उल्लंघन करना अब उसकी फितरत बन चुका है। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार दोपहर 1.20 बजे राजौरी जिला के नौशहरा सेक्टर के कलाल और बाबा खौड़ी में गाेलाबारी शुरू कर दी है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर 1.20 बजे अचानक पाकिस्तानी सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नौशहरा सेक्टर के बाबा खौड़ी और कलाल सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। बिना उकसावे की इस गोलाबारी से गुस्साए भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी सैनिकों की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ओर से गोलाबारी जारी है। यह कोई पहला मौका नहीं है।

इससे पहले भी गत वर्ष पाकिस्तान की ओर से पांच हजार बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। पाकिस्तान की मंशा भारतीय चौकियों पर गोलाबारी कर सीमा पार से आतंकवादियों की भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करवाना है। हालांकि भारतीय सेना हर बार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों पर पानी फेर देता है।

यहां यह बता दें कि एक सप्ताह की खामोशी के बाद पाकिस्तान ने गत शुक्रवार ने की रात को हीरानगर को हीरानगर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। शुक्रवार की रात को पाकिस्तानी सैनिकों ने हीरानगर सेक्टर के बोबियां, पाटी, मेरू, क्षेत्र में की गोलीबारी थी लेकिन सतर्क भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related