HomeदेशOdisha Corona Virus News: ओडिशा में 24 घंटों में कोरोना के 3...

Odisha Corona Virus News: ओडिशा में 24 घंटों में कोरोना के 3 हजार 405 नये मरीज

Date:

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना के चार हजार, 405 नये मरीज सामने आये हैं। इसके साथ राज्य में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर आठ लाख, 59 हजार, 526 हो गई है। अभी तक राज्य में आठ लाख, 04 हजार, 981 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 51 हजार, 104 है।

राज्य के सूचना व जन संपर्क विभाग के मुताबिक, इन नये मरीजों में एक हजार 942 संगरोध के मामले हैं, जबकि एक हजार, 643 स्थानीय संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। आज संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें खोर्धा जिले में सर्वाधिक 500 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

राज्य के अनुगुल जिले से 183 तथा बालेश्वर से 296 संक्रमित मिले हैं। बरगढ़ से 66 संक्रमितों की पहचान की गई है, जबकि भद्रक से 179, बलांगीर से 18, बौद्ध से 59 , कटक से 230 और देवगड़ जिले से 23 मरीज मिले हैं।

राज्य के ढेंकानाल जिले से 54, गजपति से 58,गंजाम से 36 और जगतसिंहपुर जिले से 129 संक्रमितों की पहचान की गई है, तो अधर जाजपुर जिले में 391 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। झारसुगुडा जिले से 09 संक्रमितों की पहचान की गई है और कलाहांडी से 54, कंधमाल से 55, केन्द्रपाडा़ से 73 एवं केन्दुझर जिले से 89 संक्रमित मरीज मिले हैं।

इसी तरह कोरापुट जिले से 63, मालकानगिरि से 72 और मयुरभंज जिले से 187 नए मरीज मिले हैं, तो नवरंगपुर से 83 संक्रमित मिले हैं। नयागढ़ जिले से 97 संक्रमितों की पहचान की गई है ।

इसी तरह नूआपडा जिले से 28 संक्रमितों की पहचान की गई है, तो पुरी से 141, रायगड़ा से 45, संबलपुर से 38, सोनपुर से 25 और सुंदरगढ़ जिले से 48 नये मरीजों के मिलने की जानकारी है। स्टेट पूल में 76 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related