Nirbhaya Nyay Divas : निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाया गया

SHUBHAM SHARMA
3 Min Read

नई दिल्ली: Nirbhaya Nyay Divas निर्भया के चारों दोषियों पवन, अक्षय, मुकेश और विनय को फांसी पर लटकाया गया. अभी करीब 30 मिनट से ज्यादा तक चारों के शव  गहरे तख्ते पर लटके रहेगे अभी. फिर फांसी के वक्त मौजूद डॉक्टर चारों शवों को चेक करेंगे. इसके बाद मेडिकल रिपोर्ट बनाकर वहीं, जेल सुप्रीटेंडेंट ब्लैक वारंट पर साइन करेंगे कि चारो को फांसी दे दी गई है. मेडिकल रिपोर्ट यानी डेथ सर्टिफिकेट अटैच कर ब्लैक वारंट वापस कोर्ट जाएगा और यह सूचित किया जाएगा कि आदेश का पालन हुआ.

लाइव अपडेट

05:58 AM, 20-MAR-2020 दोषियों को फांसी होने के बाद लंबे समय से इंसाफ की जंग लड़ रहीं निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, ‘हमारी बेटी इस दुनिया में नहीं है और नहीं वापस लौटेगी। हमने उसके जाने के बाद यह लड़ाई शुरू की, यह संघर्ष उसके लिए था लेकिन हम अपनी और बेटियों के लिए यह लड़ाई जारी रखेंगे। मैंने अपनी बेटी की तस्वीर गले से लगाई और कहा- आखिरकार तुम्हें इंसाफ मिल गया।’

05:40 AM, 20-MAR-2020: तिहाड़ जेल के महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि सभी चारों दोषियों को ठीक 5.30 बजे फांसी पर लटकाया गया।

05:32 AM, 20-MAR-2020 चारों दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया है।

05:10 AM, 20-MAR-2020 निर्भया कांड के चारों दोषियों को उस स्थान पर ले जाया गया है जहां उन्हें फांसी पर लटकाया जाएगा। इससे पहले तिहाड़ जेल के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए।

04:22 AM, 20-MAR-2020 तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि जल्लाद को उठा दिया गया है और जेल के अधिकारियों की एक बैठक हो रही है।

03:48 AM, 20-MAR-2020 याचिका खारिज होने के बाद दोषियों के वकील एपी सिंह ने अदालत से दोषियों को उनके परिजनों से अंतिम बार मिलने के लिए 5-10 मिनट का समय देने का अनुरोध किया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दखल देने से इनकार करते हुए कहा कि इसे सॉलिसिटर जनरल देखेंगे। वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जेन के नियम इसकी इजाजत नहीं देते हैं और यह दोनों पक्षों के लिए दुखद होगा। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *