Homeदेशअल्लू अर्जुन के रंग में रंगे न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स

अल्लू अर्जुन के रंग में रंगे न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स

New York City Mayor Eric Adams dressed in Allu Arjun

Date:

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में न्यूयॉर्क गए थे, जहां उन्होंने अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भारतीय वार्षिक कार्यक्रमों में से एक इंडिया डे परेड में देश का प्रतिनिधित्व किया।

इस दौरान अल्लू अर्जुन ने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की। इसकी जानकारी खुद अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिये दी है। अल्लू अर्जुन ने तीन तस्वीरें साझा की हैं।

एक ग्रुप फोटो में अल्लू अर्जुन ठहाका लगाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर सेल्फी है, जिसमें अल्लू अर्जुन और एरिक एडम्स अभिनेता की फिल्म पुष्प का सिग्नेचर स्टेप यानि ‘मैं झुकेगा नहीं’ पोज दे रहे हैं।

पीछे खड़े नजर आ रहे बाकी लोग भी यह पोज देते दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में अल्लू अर्जन ने एक सर्टिफिकेट की तस्वीर साझा की है।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ इंडिया डे परेड में शिरकत की। अल्लू अर्जुन न केवल परेड में शामिल हुए बल्कि उन्हें ग्रैंड मार्शल की उपाधि से भी सम्मानित किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related