Homeदेशनक्सली हमला: अमित शाह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि,...

नक्सली हमला: अमित शाह छत्तीसगढ़ के लिए रवाना, शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि, घायल सैनिकों से भी मिलेंगे

Date:

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  छत्तीसगढ़ के रवाना हो गए हैं। वे सुकमा-बीजापुर सीमा पर नक्सलियों के साथ हुई सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ वाली जगह भी जाएंगे। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। शाह अस्पताल में घायल जवानों से भी मिलेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सल हमले में शनिवार को कम से कम 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया था, ‘छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई है।’ छत्तीसगढ़ पुलिस ने बताया कि शनिवार को बीजापुर में हुई मुठभेड़ में लगभग 31 घायल हो गए थे।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक कुलदीप सिंह, जो नक्सल हमले के बाद स्थिति पर नजर रखने के लिए छत्तीसगढ़ में हैं, ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन में बिल्कुल भी खुफिया या परिचालन विफलता नहीं थी। सिंह ने बताया कि लगभग 25-30 नक्सलियों को भी मार दिया गया, हालांकि सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है।

डीजी सीआरपीएफ ने एएनआइ को बताया, ‘यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि किसी तरह की खुफिया जानकारी या ऑपरेशनल विफलता थी। अगर यह कुछ खुफिया विफलता थी, तो ऑपरेशन के लिए सेना नहीं जाती। और अगर कुछ ऑपरेशनल फेल हो जाता तो इतने नक्सली मारे नहीं जाते।’

मुठभेड़ में नक्सलियों के हताहत होने पर डीजी ने कहा, ‘तीन ट्रैक्टरों का उपयोग नक्सलियों द्वारा घायल और मृतकों के शवों को साइट से ले जाने के लिए किया गया था। अभी यह कहना कठिन है कि ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों की सही संख्या क्या है, लेकिन यह 25-30 से कम नहीं होगी।’

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related