Homeदेशजिला अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत,...

जिला अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, मचा हड़कंप

Date:

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित सिविल अस्पताल के आईसीयू में आज सुबह भीषण आग लग गई। जिसमे तकरीबन 10 मरीजों की दुखद मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के जलने की आशंका जताई जा रही है। मरीजों की मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल कई मरीजों को दूसरे अस्पताल में भी शिफ्ट किया जा रहा है।


बता दें कि महाराष्ट्र में अस्पतालों के अंदर आग लगने की घटनाओं में कोई कमी नहीं नजर आ रही है। साथ ही अस्पताल प्रशासन भी इसको लेकर ज्यादा गंभीर नजर नहीं आ रहा है। जिसका खामियाजा मरीजों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ रहा है।

आग लगने का कारण अज्ञात
अहमदनगर के सरकारी अस्पताल के आईसीयू में यह आग कैसे लगी? इस बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। अस्पताल से तकरीबन 20 मरीजों को दूसरे नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट करने की जानकारी सामने आई है। इस आग में तकरीबन 12 से 15 लोगों के जख्मी होने की भी खबर सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related