HomeदेशLockdown 4 : आम जनता को मिल सकती हैं ये रियायतें, इन...

Lockdown 4 : आम जनता को मिल सकती हैं ये रियायतें, इन इलाकों में जारी रहेगी पाबंदी

किसी भी वक्त अगले लॉकडाउन को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइंस जारी हो सकती हैं.

Date:

नई दिल्ली: लॉकडाउन 3.0 की मियाद रविवार को खत्म होने वाली है. किसी भी वक्त अगले लॉकडाउन को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइंस जारी हो सकती हैं. तीन राज्यों ने केंद्र सरकार के ऐलान से पहले ही आगामी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. ये राज्य हैं तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पंजाब. इन तीनों राज्यों ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है. 

अब तक केंद्र सरकार से मिले संकेत इशारा दे रहे हैं कि कल से लॉकडाउन का जो चौथा चरण शुरू होगा, वो 31 मई तक चल सकता है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत देश के नाम अपने संबोधन में दे चुके हैं. शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह ने अलग-अलग मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लॉकडाउन के अगले चरण को लेकर लंबी बैठकें भी की थीं. 

सूत्रों की मानी जाए तो लॉकडाउन 4.0 में आम जनता को पिछले लॉकडाउन के मुकाबले कई रियायतें मिलेंगी. हालांकि, इसका अर्थ ये बिलकुल नहीं कि कोई भी अपनी और दूसरों की सेहत के साथ जोखिम ले सकेगा. दरअसल, सरकार देश के अलग-अलग इलाकों में कोरोना संक्रमण की गंभीरता को जोन के मुताबिक तय कर रही है. इन्हीं ज़ोन में लॉकडाउऩ के दौरान अलग-अलग ढंग से जनता को छूट मिलेगी. 

लॉकडाउन 4.0 में ये घोषणाएं हो सकती हैं: 
– लॉकडाउन 4.0 में अर्थव्यवस्था पर जोर दिया जाएगा. 
– केंद्र की तरफ से राज्यों को छूट दी जा सकती है.  
– ग्रीन जोन में यातायात और उद्योगों को अनुमति मिल सकती है. 
– साथ ही ग्रीन जोन में बस और टैक्सी चलाने को मंजूरी मिल सकती है. 
– यात्री ट्रेन को फिलहाल नहीं चलाया जाएगा. 
– लेकिन स्पेशल ट्रेन और श्रमिक ट्रेन पहले की तरह चलेंगी और संख्या और रूट में इजाफा किया जाएगा 
– 18 मई से चुनिंदा रूट पर घरेलू उड़ान सेवा पर भी विचार किया जाएगा

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related