HomeदेशKim Jong Un : "जिंदा और स्वस्थ", अटकलों के बीच दक्षिण कोरिया...

Kim Jong Un : “जिंदा और स्वस्थ”, अटकलों के बीच दक्षिण कोरिया का दावा

उत्तर कोरिया (North Korea) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) "जिंदा और ठीक" है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के शीर्ष सुरक्षा सलाहकार ने किम के स्वास्थ्य को लेकर आ रही अफवाहों के बीच यह दावा किया.

Date:

नई दिल्ली:  उत्तर कोरिया (North Korea) के नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) “जिंदा और ठीक” है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के शीर्ष सुरक्षा सलाहकार ने किम के स्वास्थ्य को लेकर आ रही अफवाहों के बीच यह दावा किया. किम जोंग उन के बड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मून के राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर विशेष सलाहकार मून चुंग-इन ने सीएनएन को रविवार को दिए साक्षात्कार में कहा कि “किम जोंग उन जीवित हैं और ठीक भी हैं.”  

शीर्ष अधिकारी ने कहा कि किम 13 अप्रैल से वॉनसान में रह रहा है. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां दर्ज नहीं की गई हैं. इससे पहले, पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में कहा था, “हमारे पास पुष्टि करने के लिए फिलहाल कुछ नहीं है और उत्तर कोरयिया के अंदर अब तक किसी भी तरह का विशेष गतिविधि का पता नहीं चला है.”

वहीं, कुछ दिन पहले साउथ कोरिया के एक ऑनलाइन अखबार ‘डेली एनके’ की खबर में कहा गया था कि किम 12 अप्रैल को कार्डियोवस्कुलर सिस्टम (दिल संबंधी ऑपरेशन) प्रक्रिया से गुजरे थे. खबर में कहा गया है कि ज्यादा स्मोकिंग, मोटपे और काम की वजह से उनका यह ट्रीटमेंट किया गया है. इस प्रक्रिया के बाद ह्यांगसन काउंटी के आलीशन घर में उनका इलाज चल रहा है.   

बता दें कि किम जोंग उन 15 अप्रैल को अपने दादा के जन्मदिन के समारोह में शामिल नहीं हुए थे. जिसके बाद से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है. वह चार दिन पहले एक सरकारी बैठक के दौरान नजर आए थे. किम के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अटकलें सामने आ रही हैं यही नहीं कुछ अपुष्ट खबरों में उनकी मौत तक का दावा किया जा रहा है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...