Homeदेशकिक्की सिंह की बुक "तेरे नाम का" हुई लांच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

किक्की सिंह की बुक “तेरे नाम का” हुई लांच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को की भेंट

Date:

रांची (RANCHI): आज का समय कुछ ऐसा हो गया है कि आज के इस समय में लोग अक्सर खेल (Sports) , मनोरंजन (Entertainment), राजनीतिक (Politics) या किसी अन्य क्षेत्रों में लोगों को अत्यधिक प्रसिद्ध पाते देखते होंगे खबरों की सुर्ख़ियों में बने देखते होंगे. लेकिन आज हम यहां किसी खेल (Sports) , मनोरंजन (Entertainment), राजनीतिक (Politics) में प्रसिद्धि पाने वालों की बात नहीं करेंगे आज हम यहां रांची की युवा लेखिका किक्की सिंह उर्फ स्वाति सिंह (Kikki SIngh) की बात करेंगे जो अपनी लेखनी के कारण काफी चर्चा में हैं।

लेखिका किक्की सिंह उर्फ स्वाति सिंह (SwatiSingh) की एक किताब (Book) शादी का सपना (Shadi Ka Sapna) अपने आप में ही धूम मचा रही थी। किक्की सिंह जिन्हें स्वाति सिंह के नाम से भी जाना जाता है इनके द्वारा एक नॉवेल शादी का सपना (Shadi Ka Sapna) नाम की बुक पब्लिश हुई जिसका विमोचन तात्कालिक मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था।

किक्की सिंह उर्फ स्वाति सिंह (SwatiSingh) से बातचीत के दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शादी का सपना उन बेटियों का सपना है जिनके सपने पैसे, शिक्षा और आधुनिक समाज के साथ मां-बाप के ना बदलते सोच की बलि चढ़ जाते हैं।

कविता संग्रह ‘तेरे नाम का’ लांच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को की भेंट

युवा लेखिका किक्की सिंह उर्फ स्वाति सिंह (SwatiSingh) की नई किताब तेरे नाम का पब्लिश हुई जिसके बाद उनका एक सपना भी पूरा हुआ जो कि भारत के प्रथम नागरिक से मुलाकात कर उन्हें किताब भेंट करने का था. युवा लेखिका किक्की सिंह उर्फ स्वाति सिंह (SwatiSingh) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कविता संग्रह ‘तेरे नाम का’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related