Homeदेशब्रिटेन की सट्टा कंपनी का दावा, 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत...

ब्रिटेन की सट्टा कंपनी का दावा, 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीत सकती हैं भारतीय मूल की कमला हैरिस

Date:

लंदन। अमेरिका में अगला राष्ट्रपति चुनाव वर्ष 2024 में होना है, लेकिन अगले राष्ट्रपति को लेकर अभी से अटकलें लगने लगी हैं। ब्रिटेन की सट्टा कंपनी लैडब्रोक्स का दावा है कि अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस अगला राष्ट्रपति चुनाव जीत सकती हैं।

कमला हैरिस आगामी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिहाज से पहली पसंद, बाइडन और ट्रंप पीछे

अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस आगामी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिहाज से पहली पसंद हैं। उनकी जीत की संभावना 22 फीसद है। इस मामले में वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं।

लैडब्रोक्स का दावा, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस की जीत की संभावना 22.2 फीसद

लैडब्रोक्स के अनुसार, 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय मूल की कमला हैरिस की जीत की संभावना 22.2 फीसद है। इसके बाद 20 फीसद की संभावना के साथ 78 वर्षीय बाइडन हैं। जबकि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के जीतने की संभावना 14.3 फीसद है।

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को बाइडन के हाथों हार मिली थी

बता दें कि अमेरिका में गत वर्ष तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को बाइडन के हाथों हार मिली थी। जबकि 56 वर्षीय हैरिस उप राष्ट्रपति चुनी गई थीं। वह अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति हैं।

ट्रंप 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले भाषण में संकेत दिए कि वह वर्ष 2024 का राष्ट्रपति चुनाव भी लड़ सकते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी रिपब्लिकन पार्टी को एकजुट करने की अपील करते हुए बाइडन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि बाइडन प्रशासन के महज एक माह के कार्यकाल में उनका देश ‘अमेरिका फ‌र्स्ट’ से ‘अमेरिका लास्ट’ बन गया है। 74 वर्षीय ट्रंप ने रविवार को फ्लोरिडा में कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के कांफ्रेंस में इसके पर्याप्त संकेत दिए कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दिशा में बढ़ रहे हैं।

बोले ट्रंप, हम व्हाइट हाउस में लौटेंगे

उन्होंने इस सालाना सम्मेलन में समर्थकों से कहा, ‘हम व्हाइट हाउस में लौटेंगे।’ ट्रंप ने नई पार्टी बनाने की खबरों से इन्कार किया और कहा कि इससे उनकी पार्टी के वोटर बंट जाएंगे। उन्होंने आगामी चुनावों में सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी को हराने के लिए अपने समर्थकों से एकजुट होने की अपील की।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related