Homeदेशजया साहा ने श्रद्धा कपूर के लिए किया था Drug का इंतजाम

जया साहा ने श्रद्धा कपूर के लिए किया था Drug का इंतजाम

Date:

नई दिल्ली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की पूछताछ में जया शाहा (Jaya Saha) ने बड़ा खुलासा किया है. एजेंसी की पूछताछ (Interrogation) के दौरान अधिकारियों ने जब जया को उसकी चैट दिखा कर सवाल-जवाब किए तो उसने बताया कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के लिए उसी ने CBD ऑयल का इंतजाम किया था.

जया ने CBD ऑयल को श्रद्धा के लिए ऑनलाइन मंगवाया था. वहीं नम्रता शिरोड़कर (Namrata Shirodkar) की चैट के सवाल पर जया ने बताया कि चैट तो उसी की है लेकिन उसे इस चैट के बारे में कुछ याद नहीं है. इसके अलावा उसने कुबूल किया है कि सुशांत (Sushant Singh), रिया (Rhea Chakraborty), फिल्म मेकर मधु मांटेना वर्मा (Madhu Mantena Varma) और खुद के लिए भी CBD आयल मंगवाया था. अभी तक ड्रग्स के लिए किसी भी पैडलर से संपर्क होने की बात से जया ने इंकार किया है. उसका कहना है कि नशे के इस सामान का इंतजाम उसने ऑनलाइन किया.

भारत में प्रतिबंधित है CBD ऑयल
बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की जांच में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. बीड और अन्य ड्रग्स के बाद अब एनसीबी की पूछताछ में नशे के लिए नामी-गिरामी हस्तियों के CBD ऑयल के इस्तेमाल करने का खुलासा हुआ है. आपको बता दें सीबीडी वो ड्रग है जो भारत मे बैन है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...