Homeदेशजैसलमेर: अक्षय तृतीया पर घर-घर हुआ यज्ञ-हवन का आयोजन

जैसलमेर: अक्षय तृतीया पर घर-घर हुआ यज्ञ-हवन का आयोजन

Date:

जैसलमेर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि व सामाजिक संगठनों के आह्वान पर कोरोना माहमारी में परिवार में एक सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण हो और वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा पर्यावरण में बढ़े इस उद्देश्य के साथ जैसलमेर जिले भर में घर-घर यज्ञ-हवन सम्पन्न हुए।

संघ के जिला कार्यवाह जयंत दैया ने बताया कि सैकड़ों परिवारों में सपरिवार पर्यावरण शुद्धि यज्ञ सम्पन्न हुए। प्रातः 10 बजे के समय में एक साथ 1000 से अधिक परिवारों में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन को लेकर परिवारों में उत्साह भी देखने को मिला।

बालक, बड़े, बुजुर्ग सभी ने इस यज्ञ में अपनी आहूति देकर राष्ट्र कल्याण,सुख समृद्धि व सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जैसलमेर शहर सहित सभी खण्डों में व ग्रामीण क्षेत्रों में भी यज्ञ-हवन में आहूतियां दी।

पर्यावरण गतिविधि के जिला संयोजक डॉक्टर उमेश कुमार ने कहा कि सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आने वाले समय में पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए पीपल व वट का वृक्ष तथा गिलोय बेल प्रत्येक परिवार अवश्य लगाएं जिससे सभी को पर्याप्त शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी तथा परिवार में प्रतिदिन या साप्ताहिक गाय के गोबर की थेपड़ी से धूप, यज्ञ-हवन अवश्य करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related