HomeदेशNSA अजीत डोभाल के बेटे से जयराम रमेश ने मांगी माफी, जानें...

NSA अजीत डोभाल के बेटे से जयराम रमेश ने मांगी माफी, जानें पूरा मामला

Date:

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मानहानि मामले में माफी मांग ली है। विवेक डोभाल ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश और कारवां मैगजीन के खिलाफ उनके खिलाफ एक बयान और लेख के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, मैंने विवेक डोभाल के खिलाफ बयान दिया। चुनावों के समय मैंने गुस्से में आकर कई आरोप लगाए। मुझे इसका सत्यापन करना चाहिए था।

जयराम रमेश के खिलाफ दायर की गई शिकायत 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश के माफी मांगने के बाद विवेक डोभाल की भी बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। डोभाल ने कहा है कि हमने इसे स्वीकार कर लिया है। लेकिन कारवां मैगजीन के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला जारी रहेगा।  अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल ने सोमवार को कथित रूप से मानहानिपूर्ण लेख प्रकाशित करने पर एक समाचार पत्रिका के खिलाफ फौजदारी मानहानि शिकायत दायर की थी। विवेक ने इस मामले में कांग्रेसी नेता जयराम रमेश के खिलाफ भी अभियोजन का अनुरोध किया था। कारवां पत्रिका, इस लेख के लेखक तथा रमेश के खिलाफ शिकायत दायर की गई है।

आखिर है क्या मामला
दरअसल द कारवां नाम की एक वेब मैग्जीन दावा किया था कि विवेक एक विदेशी फंड फर्म चला रहे हैं, जिसके प्रमोटरों की संदिग्ध पृष्ठभूमि रही है। इसके अलावा लेख में कहा गया था कि विवेक डोभाल केमैन आइलैंड में हेज फंड चलाते हैं। यह हेज फंड 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी की घोषणा के महज 13 दिन बाद पंजीकृत किया गया था। विवेक का यह व्यवसाय उनके भाई शौर्य डोभाल के व्यवसाय से जुड़ा है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related