HomeदेशCoronavirus संक्रमण मामले में इटली को पछाड़ आगे निकला भारत, अब...

Coronavirus संक्रमण मामले में इटली को पछाड़ आगे निकला भारत, अब सिर्फ 4 देशों में हमसे ज्यादा एक्टिव केस

Date:

भारत ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के एक्टिव केस के मामले में इटली (Italy) और पेरू को पीछे छोड़ दिया है. अब दुनिया में सिर्फ 4 देश ही ऐसे हैं, जहां कोविड-19 के एक्टिव केस भारत से ज्यादा हैं.

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) लगातार बढ़ रहा है. बुधवार को देश में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 1.11 लाख को पार कर गई. इस मुश्किल वक्त में राहत की बात यह है कि इनमें से करीब 45 हजार कोरोना पेशेंट स्वस्थ भी हो चुके हैं. अगर देश में एक्टिव कोरोना केस की बात करें तो हम इटली से आगे निकल गए हैं. अब दुनिया में सिर्फ 4 देश ही ऐसे हैं, जहां कोविड-19 (Covid-19) के एक्टिव केस भारत (India) से ज्यादा हैं.

Worldometers वेबसाइट के मुताबिक भारत में बुधवार रात 11.30 बजे तक कोविड-19 के कुल केस 111,750  हो चुके थे. पिछले एक सप्ताह में भारत में लगभग रोज 5 हजार के करीब केस बढ़ रहे हैं. वेबसाइट के मुताबिक भारत में कोरोना के एक्टिव केस 62,894 हो गए हैं. एक दिन पहले यह 59 हजार के करीब था. भारत ने पिछले दो दिन में एक्टिव केस के मामले में इटली (Italy) और पेरू (Peru) को पीछे छोड़ दिया है. इटली में 62,752 और पेरू में 60,045 केस हैं.

इटली में 32 हजार की जान गई
कुल केस की बात करें तो इटली में 2.27 लाख और पेरू में 99,450 कोविड-19 के पेशेंट हैं. इटली में इस वायरस के कारण 32,330 लोगों की जान गई है. हालांकि, अब वहां इसका कहर कम हो रहा है. इटली में अब तक 132,282 लोग कोविड-19 को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं. पेरू में 2914 लोग मारे गए हैं, जबकि करीब 36 हजार स्वस्थ हो चुके हैं. भारत में करीब 3,400 लोग कोविड-19 की वजह से जान गंवा चुके हैं.

अमेरिका की हालत सबसे खराब
दुनिया में एक्टिव केस की बात करें तो अमेरिका (America) की हालत सबसे खराब है. वहां कुल 15.78 लाख लोग कोरोना के संक्रमण में आए. इनमें से 11.19 लाख अब भी एक्टिव केस के दायरे में हैं. करीब 3.65 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं. अमेरिका में कोरोना की वजह से 94 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

रूस  दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर
एक्टिव केस के मामले में रूस (Russia) दूसरे, ब्राजील तीसरे और फ्रांस चौथे स्थान पर है. रूस में 220,341 एक्टिव केस हैं. ब्राजील में 150,458 और फ्रांस में 90,224 केस हैं. दुनिया में अमेरिका, रूस, ब्राजील और फ्रांस ही ऐसे देश हैं, जहां भारत से ज्यादा एक्टिव केस हैं.

आधी करोड़ आबादी कोरोना से पीड़ित
दुनिया में कोरोना से पीडि़त लोगों की आबादी आधी करोड़ को पार कर गई है. Worldometers वेबसाइट के मुताबिक बुधवार देर रात तक दुनिया में 50.42 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके थे. इनमें से 3.27 लाख लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 20 लाख लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 27 लाख से अधिक लोग अब भी इससे संक्रमित हैं

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related