2020 में पाकिस्तान ने घुसपैठ के लिए खोजे नए रास्ते, इन दो राज्यों से घुसपैठ की कोशिशें

Date:

नई दिल्ली। कश्मीर और पंजाब के बाद पाकिस्तान अब राजस्थान और गुजरात के रास्ते भारत में घुसपैठ कराने की फिराक में है। इस साल पाकिस्तान की ओर से इन दो राज्यों में नए रास्तों के जरिए घुसपैठ की कई कोशिशें की गईं।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नवंबर के पहले सप्ताह तक जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार 2020 में पाकिस्तान की ओर से राजस्थान और गुजरात से घुसपैठ के कई प्रयास किए गए। हालांकि पिछले साल इन राज्यों में घुसपैठ के इतने प्रयास नहीं किए गए।

- Advertisement -
test dfg sdfh

खास बात यह है कि कश्मीर में इस अवधि में घुसपैठ का एक ही प्रयास दर्ज किया गया जबकि पिछले साल इस तरह के चार प्रयास रिकार्ड में दर्ज किए गए थे। राजस्थान और गुजरात में अगस्त और सितंबर में घुसपैठ की घटनाएं दर्ज की गईं।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए नए रास्ते तलाश रहा है लेकिन हमारे जवानों की 24 घंटे मुस्तैदी के कारण कामयाब नहीं हो पा रहा है। इस साल जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में घुसपैठ के कुल 11 मामले दर्ज किए गए। इनमें से चार-चार मामले पंजाब और जम्मू-कश्मीर में दर्ज किए गए।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related