Homeदेशगृहमंत्री अमित शाह AIIMS में भर्ती, शाह को सांस लेने में हो...

गृहमंत्री अमित शाह AIIMS में भर्ती, शाह को सांस लेने में हो रही तकलीफ

Date:

Home minister Amit Shah admitted to AIIMS, Shah is having trouble breathing

नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पिछले काफी वक्त से सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अमित शाह को एक बार फिर से दिल्ली में एम्स में भर्ती करवाया गया है. देर रात 11 बजे गृहमंत्री अमित शाह को एक बार फिर एम्स में भर्ती किया गया है.

पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. हालांकि इलाज के कारण कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. वहीं अब अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है. अमित शाह को शनिवार को रात 11 बजे एम्स में भर्ती किया गया है.

वहीं सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस से उबरने के बाद अमित शाह सांस लेने में समस्या का सामना कर रहे हैं. एम्स के एक सूत्र ने कहा, ‘यह बेहतर होगा कि कुछ वक्त के लिए अमित शाह अस्पताल में रहें, जहां निगरानी में रखकर उनका इलाज हो सके.’

Home minister Amit Shah admitted to AIIMS

इससे पहले अगस्त के महीने में गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज किया. करीब दो हफ्ते में अमित शाह ने कोरोना को मात दी और14 अग्सत को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी. 

खबर में अपडेट जारी है…

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...