HomeदेशHimachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में बज गया चुनावी बिगुल, 12 नवंबर...

Himachal Pradesh Election: हिमाचल प्रदेश में बज गया चुनावी बिगुल, 12 नवंबर को डालेंगे वोट; जानिए कब आएंगे नतीजे

Himachal Pradesh Election: Election bugle sounded in Himachal Pradesh, votes will be cast on November 12; Know when the results will come

Date:

Himachal Pradesh Assembly Election News: हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर लगाये जा रहे कयासों का दौर खत्म हो गया क्योंकि चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.

हिमाचल प्रदेश में चुनाव सिर्फ एक फेज में ही होंगे जिसकी तारिख चुनाव आयोग ने 12 नवंबर 2022 तय की है और इस चुनाव के नतीजो के लिए 8 दिसंबर 2022 की तारिख तय की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चुनाव के लिए आने वाली 17 अक्टूबर 2022 को चुनावी नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.

Himachal Pradesh Election – कुछ पोलिंग बूथ सिर्फ महिलाओं के लिए

चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार (Himachal Pradesh Election) में कई ऐसी पोलिंग बूथ बनाए जा रहे है जिनमे सिर्फ सिर्फ महिला कर्मचारियों को तैनात करने का फैसला किया है

हिमाचल प्रदेश चुनाव- 100 साल पार के मतदाता भी करेंगे मतदान

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अनेको ऐसे मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से भी उपर हो चुकी है , पूरे हिमाचल प्रेरदेश में 100 साल आयु पूरी करने वाले 1184 वोटर हैं.

Himachal Pradesh Election – बुजुर्गों को मिलेगी सुविधा

प्राप्त जानकार के अनुसार ऐसे मतदाता जिनकी आयु 80 साल से ज्यादा हो चुकी है सभी मतदाताओं को (बुजुर्ग, विकलांग और कोविड संक्रमित) व्यक्ति मतदान करना चाहते हैं और वो पोलिंग बूथ तक जाने में असमर्थ है तो चुनाव आयोग उनके मतदान के लिए उनके घर पर ही मतदान की सुविधा देगा.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव – उम्मीदवारों के लिए बना सुविधा पोर्टल

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के लिए एक सुविधा पोर्टल तैयार किया गया है. इस सुविधा पोर्टल में सभी उमीदवारों को अपने आपराधिक मामलों समेत तमाम जानकारी देनी होगी. इसके अलावा समाचार पत्रों में 3 बार जानकारी प्रकाशित करानी होगी.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: इस विधानसभ चुनाव में 68 सीटों पर प्रदेश की जनता वोट करेगी. बीते विधानसभ चुनाव की बात करें तो साल 2017 में विधानसभा चुनाव 9 नवंबर को आयोजित हुए थे. और उस समय भाजपा ने इस चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल किया था, हालांकि 2021 में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए. जिसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की. फिलहाल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं.

2017 में किसको कितनी सीटें आरक्षित

साल 2017 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 20 सीटें आरक्षित वर्ग के लिए थीं. इसमें से 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं. जबकि 3 सीटें ST के लिए रिजर्व थीं. 48 सीटें सामान्य वर्ग के लिए थीं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

SEONI में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस पर हुआ CSC DIWAS का भव्य आयोजन

Seoni News: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 17वें स्थापना...