HomeदेशHappy Birthday PM Narendra Modi : जब PM Modi ने भारत-पाक युद्ध...

Happy Birthday PM Narendra Modi : जब PM Modi ने भारत-पाक युद्ध में जवानों को पिलाई थी चाय

Date:

Happy Birthday PM Narendra Modi: 17 सितंबर को भारत के 15वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का जन्मदिन (BirthDay) है। Happy Birthday PM Narendra Modi इस खास दिन पर हम आपको पीएम मोदी की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा लेकर बताते है . जिसके जरिए आप जान सकेंगे कि पीएम मोदी ने अपने बचपन में सेना के जवानों को भी चाय पिलाई थी।

पीएम मोदी की जिंदगी से जुड़े कई किस्से हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान मोदी जी ने स्टेशन से गुजर रहे भारतीय सेना के जवानों को चाय पिलाई थी। साल 2014 में पीएम पद मिलने के बाद पहली बार अपने गृह नगर में यात्रा के दौरान उन्होंने पत्रकारों को वाड नगर रेलवे स्टेशन पर चाय के उस स्टाल की तस्वीरें भी दिखाई थी। जहां वो चाय बेचा करते थे।

पीएम मोदी के नाम है ये रिकॉर्ड वैसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। लेकिन भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने मां के जिंदा रहते पीएम पद को ग्रहण किया था। उनकी मां हीराबेन अभी भी जिंदा हैं। नरेंद्र मोदी उत्तर गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे छोटे से गांव वडनगर के रहने वाले हैं। वडनगर में हैं कई इतिहास छुपे पीएम का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात में हुआ था। भारत की आजादी मिलने के 3 साल बाद उनका जन्म हुआ था।

PM Narendra Modi Birthday Special

नरेंद्र मोदी दामोदरदास मोदी और हीरा मोदी के छठे बच्चों में से तीसरे हैं। वडनगर एक ऐसा शहर है, जो इतिहास में डूबा हुआ है। पुरातत्व खुदाई से पता चलता है कि यह सीखने और आध्यात्मिकता का एक जीवंत केंद्र रहा था। इस शहर में चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने वडनगर का दौरा किया था। 17 साल की उम्र में लिया था ये फैसला उन्होंने 17 साल की उम्र में अपने करियर के बारे में सोच लिया था। लेकिन उस उम्र में नरेंद्र मोदी के लिए चीजें बहुत अलग थीं।

17 साल की उम्र में उन्होंने एक असाधारण निर्णय लिया। जिसने उनके जीवन को ही बदल कर रख दिया। उन्होंने घर छोड़ने और पूरे भारत में यात्रा करने का फैसला लिया था। वो एक सन्यास की तरह जीवन जीना चाहते थे। लेकिन उनके इस फैसले को सुनकर उनका परिवार हैरान था। लेकिन उन्होंने नरेंद्र की इच्छा को स्वीकार कर लिया। यह उनके लिए आध्यात्मिक जागृति का समय भी था। जो उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से जोड़ता था, जिसकी वह हमेशा प्रशंसा करते थे स्वामी विवेकानंद।

Telegram News Group में ऐड होने के लिए यहाँ क्लिक करें

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...