Homeदेशमैथेमैटिक्स गुरु आर.के. श्रीवास्तव का शिष्य Google Boy Kautily एक्सपर्ट के तौर...

मैथेमैटिक्स गुरु आर.के. श्रीवास्तव का शिष्य Google Boy Kautily एक्सपर्ट के तौर पर KBC में होंगे शामिल

Date:

मुंबई : प्रसिद्द शिक्षाविद मैथेमैटिक्स गुरु आरके श्रीवास्तव का शिष्य गूगल ब्वाय कौटिल्य एक्सपर्ट के तौर पर KBC में होंगे शामिल, सबसे कम उम्र का एक्सपर्ट बन रचेगा इतिहास, गूगल ब्वाय कौटिल्य एक बार फिर कौन बनेगा करोड़पति में नजर आने वाले हैं। पर इस बार वह एक्सपर्ट के तौर पर अमिताभ बच्चन की होस्टिंग वाले इस शो में दिखेंगे। सबसे कम उम्र का एक्सपर्ट बन रचेगा इतिहास, कौन बनेगा करोड़पति-12 के अगले सप्ताह के एपिसोड में सोमवार से शुक्रवार को वह दिखेंगे।

अमिताभ बच्चन के इस शो से कौटिल्य का पुराना नाता है। जब कौटिल्य 5 वर्ष का था उस समय इस शो में अतिथी के रूप में हिस्सा लिया था । उस वक्त अमिताभ बच्चन ने पूरी दुनिया को कौटिल्य की प्रतिभा से रुबरु कराया था। हालांकि इस बार वह एक्सपर्ट के तौर पर रहेंगे।

केबीसी में एक्सपर्ट के तौर पर आमंत्रित किए जाने को लेकर गूगल ब्वाय कौटिल्य के पिता सतीश शर्मा और मैथेमैटिक्स गुरू फेम आरके श्रीवास्तव ने कहा कि अमिताभ बच्चन की कंपनी का हिस्सा बनना हमेशा खास होता है। ये गर्व की बात है।

यह हैं Google Boy कौटिल्य की उपलब्धियां

  • 15 अगस्त 2015 को इंग्लैंड की संसद के हाउस आफ कॉमर्स में भारत गौरव अवार्ड मिला।
  • 2016 में संयुक्त अरब अमीरात की सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।
  • 2017 में नेपाल में भारतीय दूतावास ने सम्मानित किया।
  • 2019 में दुबई के चैंबर आफ कामर्स में हजारों बच्चों को जीनियस बनने के टिप्स दिए।
  • पिछली सरकार में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 10 लाख रुपये का सम्मान पाया।
  • जनवरी 2014 में हरियाणा विधानसभा में सम्मानित हुए।
  • पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम और डा. प्रणब मुखर्जी से भी सम्मानित हुए।
  • कौन बनेगा करोड़पति व कॉमेडी नाइट्स विद कपिल सहित कई रियलिटी शो का हिस्सा बन चूके है।

आर.के.श्रीवास्तव: एक रुपया में पढ़ाते हैं आर.के. श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित सिखाते हैं। सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं।

आर्थिक रूप से सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुँचाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आरके श्रीवास्तव का नाम दर्ज है। आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कर चुके हैं।

इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज अभियान अद्भुत, अकल्पनीय है। स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करने लिये 450 क्लास से अधिक बार पूरी रात लगातार 12 घंटे गणित पढ़ा चुके हैं। इनकी शैक्षणिक कार्यशैली की खबरें देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छप चुकी हैं, विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वाय कौटिल्य के गुरु के रूप में भी देश इन्हें जानता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related