Homeदेशवरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, रेल किराए में मिल सकती है छूट…

वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, रेल किराए में मिल सकती है छूट…

Date:

नई दिल्ली। रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को दोबारा छूट देने की तैयारी है। संसदीय स्थायी समिति ने रेल मंत्रालय को वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे किराये में रियायत की सिफारिश की है। समिति ने सीनियर सिटीजन्स के लिए (कुल किराए का 40% से 50% तक) कम से कम स्लीपर क्लास और एसी 3 श्रेणी में बहाल करने की सिफारिश की है।

समिति ने ट्रेन के एसी-3 और स्लीपर श्रेणी के किराए में वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने पर विचार करने का सुझाव दिया है। समिति ने कहा कि लगभग ढाई साल पहले कोविड महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न श्रेणियों में खत्म की गई रियायतों की पुन: समीक्षा की जानी चाहिए।
रेल संबंधी संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने हाल में संसद में पेश रिपोर्ट में यह उल्लेख किया है। समिति ने कहा, रेलवे ने महामारी और कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न श्रेणी में दी जाने वाली रियायत बंद कर दी थी। इसमें 58 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रेल किराये में 50 फीसदी और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के पुरुषों को 40 फीसदी रियायत दी जाती थी।

समिति ने कहा कि रेलवे अब सामन्य स्थिति की ओर आगे बढ़ रही है, इसलिए उन्हें विभिन्न श्रेणियों में दी जाने वाली रियायतों पर विवेकपूर्ण विचार करना चाहिए। समिति चाहती है कि कोविड से पूर्व वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही रियायत की समीक्षा की जाए और कम से कम स्लीपर, एसी-3 में तत्काल रियायत देने पर विचार किया जाए। रेलवे कोरोना महामारी से पूर्व में 54 श्रेणियों में रियायत देती थी। मालूम हो कि बीजेपी के लोकसभा सांसद राधामोहन सिंह रेलवे पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related