Homeदेशहोमगार्ड सैनिकों के लिए खुशखबरी: अब होमगार्डों को भी जल्द मिलेगा कर्मचारी...

होमगार्ड सैनिकों के लिए खुशखबरी: अब होमगार्डों को भी जल्द मिलेगा कर्मचारी का दर्जा – भारत सरकार ने सभी प्रदेशों को दिए निर्देश

Good news for home guard soldiers: Now home guards will also get employee status soon - Government of India has given instructions to all the states

Date:

भोपाल। भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जे एल गुप्ता ने अपने कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव जी के नेतृत्व में देश के होम गार्डों को कर्मचारी का दर्जा दिलाए जाने के लिए पूरे देश से लगभग 5 लाख पत्र दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय गृह मंत्री भारत सरकार को प्रेषित किए गए थे।

उन्होंने भारत सरकार का धन्यवाद किया की भारतीय जनता मजदूर संघ के नेतृत्व में देश के लगभग पांच लाख होमगार्डों ने पूरे देश से ब्रिटिश समय में बने कानून जिसमें उनको स्वयंसेवी वॉलिंटियर का दर्जा प्राप्त था

जिसके कारण आजादी के 75 वर्ष बाद भी होमगार्ड स्वयंसेवी वॉलिंटियर के रूप में ही कार्य करने के लिए मजबूर थे जिस कारण से देश के किसी भी राज्य में होमगार्डों की स्थिति को सुधारना संभव नहीं हो पा रहा था उसे सुधारने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखे।

जिसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने सभी प्रदेशों को निर्देशित किया है कि होमगार्ड देश में सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं आपात स्थिति में युद्ध स्थिति में इनका सहयोग श्रेष्ठ होता है इसलिए होमगार्ड मॉडल में सुधार की आवश्यकता है सभी प्रदेश 20 अगस्त 2022 तक अपने सुझाव केंद्र सरकार को प्रेषित करें।

जोकि इंगित करता है कि बहुत जल्द ही होमगार्ड, वॉलिंटियर के बोझ से मुक्त होकर कर्मचारी का दर्जा प्राप्त कर पाएंगे
इसके लिए संघ केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए शीघ्र त्वरित कार्रवाई की मांग करता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related