HomeदेशMumbai: Fire at Covid-19 Sunrise Hospital 10 की मौत 70 को बचाया...

Mumbai: Fire at Covid-19 Sunrise Hospital 10 की मौत 70 को बचाया गया

Date:

Mumbai, Fire, fire at Hospital, Mall, Death toll, Death toll, Covid-19, News Updates : मुंबई के भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्‍स मॉल में चल रहे एक सनराइज अस्‍पताल में आग लगने के हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है. मुंबई फायर डिपार्टमेंट के चीफ फायर ऑफिसर ने यह जानकारी दी है. लिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि भांडुप इलाके में स्थित ड्रीम्स मॉल इमारत में सनराइज अस्पताल में आधी रात के कुछ देर बाद आग लग गई. यह अस्पताल चार मंजिला मॉल की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित है और जब आग लगी तो उस समय बताया गया कि 76 मरीज मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर कोविड-19 का इलाज करा रहे थे. 

दमकल की 20 गाड़ियां, पानी के 15 टैंकर और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया जो आग पर काबू करने में जुटे रहे. शुरुआती खबरों में बताया गया था कि दमकल कर्मियों ने 70 मरीजों को बाहर निकाल लिया और दो अन्य अस्पताल में भेजा गया है.

मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर घटनास्थल पर पहुंचीं और उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि मॉल के अंदर अस्पताल है. उन्होंने कहा, ”मैंने पहली बार किसी मॉल के अंदर अस्पताल देखा है.” उन्होंने कहा कि अगर यहां अस्पताल चलाने में किसी तरह की अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी.

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि बीएमसी ने अग्नि सुरक्षा नियमों का कथित उल्लंघन करने को लेकर पिछले साल नवंबर में मॉल को नोटिस भेजा था. राकांपा के पूर्व सांसद संजय दीना पाटिल ने कहा कि उन्होंने भी बीएमसी आयुक्त को पिछले साल पत्र लिखकर वहां अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की ओर ध्यान दिलाया था.

अस्पताल ने एक बयान में पहले कहा था, ”ड्रीम्स मॉल, भांडुप की पहली मंजिल पर आग लगी और धुआं सबसे ऊपरी मंजिल पर बने सनराइज अस्पताल तक पहुंच गया. जब आग लगने का अलार्म बजा तो सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, क्योंकि धुआं अस्पताल तक पहुंच रहा था. इसमें कहा गया है, ”दो शवों को भी बाहर निकाला गया. अन्य मरीजों को नजदीक के कोविड-19 केंद्र और निजी अस्पतालों में भेजा गया.”

अस्‍पताल ने बयान में कहा कि महामारी की असाधारण परिस्थितियों में पिछले साल यह अस्पताल शुरू हुआ और इसने कई जिंदगियां बचाने में मदद की. यह अस्पताल दमकल विभाग से मिले लाइसेंस, नर्सिंग होम लाइसेंस समेत सभी अन्य नियमों का पालन करते हुए चल रहा है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related