कुछ ही देर में शिक्षा मंत्री स्कूली छात्राओं के साथ करेंगे लाइव इंटरैक्शन, पढ़ें डिटेल

Khabar Satta
By
Khabar Satta
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
2 Min Read

International Women’s Day 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आज 8 मार्च, 2021 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल की छात्राओं के साथ बातचीत करेंगे। शिक्षा मंत्री केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कॉमिक्स भी जारी करेंगे। लाइव इंटरैक्शन आज सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाइव इंटरैक्शन को शिक्षा मंत्री के ऑफिशियल ट्विटर और फेसबुक पेज पर देखा जा सकता है।

शिक्षा मंत्री ने इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सेशन की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूलों की छात्राओं के साथ बातचीत और सीबीएसई की कॉमिक्स जारी करेंगे। इस इवेंट को मेरे ट्विटर और फेसबुक पेज पर लाइव देखें। इस सेशन के बाद, शिक्षा मंत्री दोपहर 12 बजे वूमेन इन लीडरशिप: अचीविंग ऐन इक्वल फ्यूचर इन ए कोविड-19 वर्ल्ड विषय पर विश्वविद्यालयों की महिला कुलपतियों और कॉलेजों की महिला प्राचार्यों से बात करेंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने अलग से ट्वीट करके जानकारी साझा की है।

हर वर्ष, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में मनाया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानना, महिलाओं की समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के पीछे एक कारण विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करना भी है। इसे पहली बार थीम के साथ वर्ष 1996 में मनाया गया था। उस वर्ष संयुक्त राष्ट्र ने थीम रखी थी, ‘अतीत का जश्न, भविष्य की योजना। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के लिए आंदोलन का भी प्रतीक है और इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है।

Share This Article
Follow:
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *