HomeदेशDiwali 2021: अयोध्या में अत्यधिक भव्य होगी दिवाली, अनोखा होगा दीपोत्सव, 7.5...

Diwali 2021: अयोध्या में अत्यधिक भव्य होगी दिवाली, अनोखा होगा दीपोत्सव, 7.5 लाख से ज्यादा दीये होंगे जगमग

Date:

Diwali 2021: पूरा भारत देश ही जानता है कि अयोध्या की दिवाली देश वासियों के लिए कितनी ख़ास होती है इसमें चार चाँद तो तब लगते है जब दीपोत्सव के समय की तस्वीरें हमें देखने को मिलती है. बीते वर्ष भी दीपावली के मौके पर श्री राम के धाम अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन किया गया था. जिसकी तस्वीरों ने लोगों का मन मोह लिया था. इस साल भी योगी सरकार ऐसी ही तैयारी में है.

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार दिवाली 2021 पर अयोध्या में सरयू नदी के घाटों पर 7.5 लाख से ज्यादा दीये (दीपक) जलाएगी. योगी सरकार ने अपने ही बीते वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ने की योजना तैयार कर ली है, जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते वर्ष दीपोत्सव के दौरान 5.5 लाख दीये जलाए गए थे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग को आयोजन की तैयारी करने और उसी के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है. जल्द ही साड़ी तैयारी पूरी कर ली जाएँगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यक्रम होने से पहले सम्पूर्ण कार्यक्रम के तीन परीक्षण किये जायेंगे. लगभग 7,000 स्वयंसेवक दीया जलाने में भाग लेंगे और यह पूरा कार्यक्रम अत्यधिक ही विशाल स्तर आयोजित किया जाएगा.

आपको बता दें कि इस वर्ष 2021 में दिवाली का पर्व 4 नवंबर को मनाया जाएगा . हालाँकि दीपोत्सव का यह कार्यक्रम अयोध्या में दिवाली के एक दिन पहले यानी 03 नवम्बर को आयोजित किए जाने की संभावना है. पिछले साल की तरह इस साल भी इस पर्व में लोगों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के कयास लगाए जा रहे हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...