Homeदेशट्रैक्टर मार्च निकालने पर दिल्ली पुलिस ने सुरजेवाला समेत कई कांग्रेस नेताओं...

ट्रैक्टर मार्च निकालने पर दिल्ली पुलिस ने सुरजेवाला समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

Date:

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन कर ट्रैक्टर मार्च निकालने पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला, युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल राहुल गांधी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, बीवी श्रीनिवास और दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता नजर आए। इस दौरान सुरजेवाला और श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया है।


दरअसल राहुल गांधी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर चलाकर संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, बीवी श्रीनिवास और दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता नजर आए। इस दौरान सुरजेवाला और श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया गया है।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, “ ये किसान की आवाज है, किसानों की बात सुनी नहीं जा रही है। मैं किसानों का संदेश लेकर आए हैं। सरकार को इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना होगा, ये काले कानून हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, उन्हें आतंकवादी तक कह दिया जा रहा है। “


नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाई जा रही है। करीब 200 किसान हर रोज जंतर-मंतर पर संसद करेंगे, जोकि संसद के मानसून सत्र तक जारी रहेगी। बता दें कि पिछले करीब एक साल से किसानों का आंदोलन दिल्ली के टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर जारी है। किसानों की मांग है कि तीनों कानून वापस हो, लेकिन सरकार का कहना है कि कानून वापस नहीं होंगे। अगर कोई बदलाव करना है, तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है। वहीं मानसून सत्र में कृषि कानून और पेगासस जासूसी विवाद से जुड़े हंगामे के कारण संसद के दोनों सदन में कामकाज नहीं हो पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...