HomeदेशDelhi Blast: इजरायल के राजदूत बोले- 'धमाके से दोनों देशों के आपसी...

Delhi Blast: इजरायल के राजदूत बोले- ‘धमाके से दोनों देशों के आपसी सहयोग पर नहीं पड़ेगा कोई फर्क’

Date:

नईदिल्ली : देश की राजधानी (Delhi) में इजरायली दूतावास (Israeli Embassy) के पास विस्फोट के बाद एहतियाती कदम के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. भारत ने इजरायल के राजयनिकों (Israeli Ambassador) को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिया है. इसी बीच भारत में इजरायल के राजदूत (Israeli Ambassador) डॉ रॉन मलका का कहना है कि इस धमाके से भारत और इजरायल के आपसी सहयोग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

डॉ रॉन मलका ने कहा, ‘कल हुए बम धमाके से साफ है कि निशाने पर इजराइली दूतावास (Israeli Embassy) ही था. मगर संतोष है कि दूतावास या हमारे किसी कर्मचारी को कुछ नहीं हुआ. इस मामले की जांच अभी शुरुआती दौर में है. ऐसे में यह बताना जल्दबाजी होगा कि इसके पीछे कौन है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच होगी. इसमें हम भी भारतीय जांच अधिकारियों के संपर्क में हैं. जरूरत पड़ने पर इजराइली जांच एजेंसियों का शामिल होना भी हमारे आपसी सहयोग का ही हिस्सा है.’

“दोनों देशों के आपसी सहयोग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा”
इजरायली दूत (Israeli Ambassador) ने आगे कहा, ‘यह हमला ऐसे वक्त पर किया गया जब दोनों देश अपने पूर्ण राजनयिक सम्बंधों की 29वीं सालगिरह मना रहे थे. स्पष्ट है कि इसको निशाना बनाते हुए संदेश देने की कोशिश की गई. लेकिन इससे दोनों देशों के आपसी सहयोग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बल्कि हमारे संबंध और सहयोग इससे और अधिक ताकतवर बनकर उभरेंगे.’

इजरायली राजदूत (Israeli Ambassador) ने भारत पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘हमारा भारत की तरफ से दी जा रही सुरक्षा पर पूरा भरोसा है. उम्मीद है कि इस घटना और उसके पीछे काम करने वाले लोगों का भी जल्द पता लगेगा. जो लिफाफा मिला है या धमाके की जगह से जो भी निशान मिले हैं. वो सभी जांच का हिस्सा हैं. उन सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है.’

स्पेशल सेल का इजराइली दूतावास के निकट दौरा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज सुबह इजराइली दूतावास (Israeli Embassy) के निकट उस स्थल का दौरा किया, जहां आईईडी विस्फोट (IED BLAST) हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि दल विस्फोट की जांच कर रहा है और इस संबंधी सबूत एकत्र कर रहा है.

धमाका उस समय समय हुआ, जब वहां से कुछ किलोमीटर दूर गणतंत्र दिवस समारोहों के समापन के तौर पर होने वाला ‘बीटिंग रीट्रिट’ कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वैकेंया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...